{"_id":"6373e613429d8c3a763fddf6","slug":"aligarh-kkr-retains-rinku-fans-rejoice-city-office-news-ali3048274130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : केकेआर ने रिंकू को किया रिटेन, प्रशंसकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : केकेआर ने रिंकू को किया रिटेन, प्रशंसकों में खुशी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
आईपीएल के 16वें संस्करण में शहर के उभरते क्रिकेटर रिंकू सिंह फिर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का हिस्सा होंगे। वह छठवीं बार केकेआर का हिस्सा होंगे। रिंकू के रिटेन होने पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी है।
15वें संस्करण में रिंकू को केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल के 10वें संस्करण से रिंकू ने अपना आईपीएल सफर शुरू किया था। पंजाब किंग्स इलेवन ने 10 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2018 के 11वें संस्करण में केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा था। 12वें, 13वें व 14वें संस्करण में लगातार केकेआर ने उन्हें रिटेन किया।
आईपीएल का 14वां संस्करण शुरू होने से पहले उन्हें चोट लग गई थी, जिससे वह आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सके। 15वें संस्करण में रिंकू को केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने केकेआर के लिए कई अच्छी पारी खेली हैं। इसी का नतीजा रहा कि उन्हें केकेआर ने रिटेन किया है। रिंकू के रिटेन होने पर पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब, अर्जुन सिंह फकीरा, सतीश यादव, मसूद अमीनी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
आईपीएल का सफर
वर्ष टीम रुपये
2017 किंग्स इलेवन 10 लाख
2018 केकेआर 80 लाख
2019 केकेआर रिटेन
2020 केकेआर रिटेन
2021 केकेआर रिटेन
2022 केकेआर 55 लाख
2023 केकेआर रिटेन