{"_id":"6122b1a28ebc3e79dd285ac4","slug":"aligarh-kalyan-singh-used-to-consider-mangilal-sharma-as-guru-dr-baldev-bhai-sharma-city-office-news-ali27130392","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मांगीलाल शर्मा को कल्याण सिंह मानते थे गुरु : डॉ. बल्देव भाई शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मांगीलाल शर्मा को कल्याण सिंह मानते थे गुरु : डॉ. बल्देव भाई शर्मा
विज्ञापन
कुशाभाई ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बल्देव भाई शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। वे अपने राजनैतिक सफर में नैतिक मूल्यों पर अडिग रहे। आरएसएस के प्रचारक मांगीलाल शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री अपना गुरू मानते थे।
मथुरा जनपद के पटलौनी गांव निवासी बल्देव भाई शर्मा आरएसएस के प्रचारक रहे मांगीलाल शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली तहसील के मढ़ौली गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वह बाल स्वयं सेवक थे। विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा प्राप्त की और बतौर शिक्षक अध्यापन का कार्य शुरू किया।
इसके साथ ही आरएसएस से जुड़ कर राजनीति के गुर सीखते रहे। उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय आरएसएस प्रचारक मांगीलाल शर्मा को जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान इसका जिक्र किया था। प्रचारक मांगीलाल शर्मा के आदेश पर राजनीति के क्षेत्र में कूच किया और बुलंदियों को छुआ। डॉ. बल्देव भाई शर्मा ने कल्याण सिंह के निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया है।