फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kalpana's body found on Tuesday, two still missing

अलीगढ़ : मंगलवार को मिला कल्पना का शव, दो अभी भी लापता

Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kalpana's body found on Tuesday, two still missing
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिसावा (अलीगढ़)।
विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित गंगा घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान पानी में डूबी एक और युवती का शव का मंगलवार को नदी से बरामद हो गया है। मंगलवार की देर शाम गांव जलालपुर में शव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दो अन्य लापता की नदी में तलाश जारी है।
मंगलवार की सुबह से गोताखोरों ने गंगा नदी में फिर से लापता तीनों लोगों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान कल्पना पत्नी मनोज कुमार का शव बरामद हुआ। बुलंदशहर में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा जहां अंतिम संस्कार किया गया। अभी पानी में लापता शशि और रवि की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी मास्टर प्रकाश चंद्र के छोटे पुत्र मुनेंद्र के एक साल के बेटे दक्ष का मुंडन कराने के लिए परिवार के लोग सोमवार को अनूपशहर स्थित गंगा घाट पर गए थे। मुंडन के बाद वह गंगा स्नान कर रहे थे, तभी नीरज देवी डूबने लगी थीं। उन्हें बचाने में उनका बेटा ऋतिक भी डूब गया था। यह देखकर मुनेंद्र की पत्नी शशि, मुनेंद्र के बड़े भाई मनोज कुमार की पत्नी कल्पना और रवि भी बचाने के लिए पानी में उतरे और वह भी डूब गए थे। शशि और रवि की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में दो दिन से नहीं जले चूल्हे
मंगलवार को जैसे ही कल्पना का शव मिलने की जानकारी गांव पहुंची तो ग्रामीणों की सिसकार उठे। एक ही परिवार के पांच लोगों के डूबने और तीन शव मिलने व दो के लापता होने से पूरा गांव गमगीन है। गांव में दो दिन से चूल्हे नहीं जले। लोग मोबाइल के जरिए अनूपशहर गंगा घाट पर मौजूद गांव के लोगों से पल-पल की जानकारी लेने में जुटे हैं।

राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान भी पहुंचे के अनूपशहर गंगा घाट
पिसावा (अलीगढ़)। राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान भी खबर पाकर मंगलवार को अनूप शहर के गंगा घाट पर पहुंचे। वहां मौजूद परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन्होंने नौका से घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुन: ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए गंगा घाट पर पुलिस चौकी की स्थापना हो। नदी के गहरे क्षेत्र में बेरीकेडिंग कराई जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया। संवाद
इनके मिल चुके शव
नीरज देवी (43 )पत्नी अजीत सिंह, निवासी मिट्ठौली, मथुरा।
ऋतिक कुमार (18) पुत्र अजीत सिंह, निवासी मिट्ठौली, मथुरा।
कल्पना देवी (37) पत्नी मनोज कुमार, निवासी, जलालपुर।
यह लापता
शशि देवी (28) पत्नी मुनेंद्र कुमार निवासी जलालपुर।
रवि कुमार (24) पुत्र हरपाल सिंह निवासी जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed