फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: JE's picketing, demonstration at Chief Engineer's office

अलीगढ़ : चीफ इंजीनियर कार्यालय पर जेई का धरना, प्रदर्शन

Sat, 18 Dec 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: JE's picketing, demonstration at Chief Engineer's office
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अवर अभियंता सतवीर सिंह एवं प्रशांत वार्ष्णेय का निलंबन वापस करने की मांग को लेकर अलीगढ़ मंडल के जूनियर इंजीनियरों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों को चेतावनी दी कि आज निलंबन वापस नहीं हुआ तो 21 जनपद के जूनियर इंजीनियर 18 दिसंबर को आगरा स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा चीफ इंजीनियर कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में अलीगढ़ के अतिरिक्त हाथरस, एटा एवं कासगंज के जूनियर इंजीनियर शामिल हुए। क्वार्सी चौराहा स्थित निजी अस्पताल में हुई गड़बड़ी के मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने जेई सतवीर सिंह एवं प्रशांत वार्ष्णेय को निलंबित किया गया है। सभा में संगठन के नेताओं ने कहा कि अलीगढ़ शाखा के सचिव प्रशांत वार्ष्णेय एवं दक्षिणांचल शाखा के सचिव सतवीर सिंह को प्रबंधक द्वारा एक साजिश के तहत निलंबित किया गया है ताकि संगठन कमजोर हो जाए।
विज्ञापन

संगठन के नेताओं ने दोनों अवर अभियंताओं का निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की। अगर निलंबन वापस नहीं हुआ तो 18 दिसंबर को आगरा स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर 21 जनपद के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार निगम एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर कर्मवीर सिंह, सुबोध कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रवीण शाक्य, प्रेमचंद्र गोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed