फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Investigation team changed in Rs 34 lakh loan scam

अलीगढ़ : 34 लाख रुपये के ऋण घोटाले में जांच टीम बदली

Wed, 09 Sep 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Investigation team changed in Rs 34 lakh loan scam
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरवारी, टप्पल के सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद के जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) पर 35 किस्तों में दिए गए 34 लाख रुपये के ऋण घोटाले की जांच कर रही टीम बदल दी गई है। डीएम ने अब सिटी मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ कोषाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। शिक्षक संगठनों के अनुरोध पर जांच टीम बदली गई है।
विज्ञापन

31 मार्च 2020 को शिक्षक जगदीश प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए थे। कुछ महीनों के बाद जीपीएफ की धनराशि लेने के लिए आवेदन किया, लेकिन विभाग ने उनके जीपीएफ पर 34 लाख 34 हजार सात 171 रुपये का ऋण होने के चलते धनराशि देने से इनकार कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. अनिल यादव ने ज्येष्ठ लेखाधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार पांडेय व लेखाकार नितिन जैन की दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी थी।
विज्ञापन

एक हफ्ते की जांच-पड़ताल में लिपिक सुनील कुमार व देवेंद्र सिंह की लापरवाही उजागर हुई। टीम ने अपनी रिपोर्ट डॉ. अनिल यादव को सौंप दी, जिसके बाद उन्होंने दोनों लिपिक को निलंबित कर दिया था। वहीं, शिक्षक जगदीश प्रसाद व सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शंकर सिंह को भी दोषी माना गया था। पक्ष रखने के लिए उन्हें नोटिस भी दिया गया था। जांच टीम वर्ष 2007 से 2012 तक गायब पपत्र को ढूंढ रही थी, तभी डीएम ने शिक्षक संगठनों के अनुरोध पर जांच टीम बदलकर शिक्षा विभाग से इतर सिटी मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ कोषाधिकारी की जांच टीम गठित कर दी। वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि जांच टीम बदल दी गई है। अब सिटी मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ कोषाधिकारी घोटाले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी जो भी पपत्र मांगेंगे, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed