{"_id":"61bce2840a87cc57ad4c3707","slug":"aligarh-injured-youth-died-in-a-brawl-city-office-news-ali2808433182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बरात में हुए झगड़े में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बरात में हुए झगड़े में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना रोरावर क्षेत्र के गांव तालसपुर खुर्द में पांच दिन पूर्व आयी बरात में झगड़े में बीच-बचाव कराने में घायल युवक ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। इसको लेकर तनाव हो गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार करा दिया गया।
12 दिसंबर को गांव के गुड्डू की बेटी सोनम की शादी थी। बरात आने पर गुड्डू के कुछ रिश्तेदार आपस में झगड़ रहे थे और उसके भाइयों संग मारपीट कर रहे थे। तभी मोहल्ले का 32 वर्षीय अजरूद्दीन खां बीच-बचाव करने पहुंचा। हमलावरों ने सिर में पत्थर मार दिया। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। इस मामले में चाचा ताहिर खां ने तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया।
शुक्रवार को अजरूद्दीन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने पर भारी संख्या में गांव के अलावा पोस्टमार्टम हाउस पर फोर्स तैनात कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को सुपर्द ए खाक कर दिया गया। अजरूद्दीन मजूदर था और चार बच्चों के अलावा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। रोरावर के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमें मे गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, फरार आरोपियों को तलाशा जा रहा है।