फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Injured son of BJP leader also sent to jail, two guards of Pinka in custody

अलीगढ़ : भाजपा नेता का जख्मी बेटे भी भेजा जेल, पिंका के दो गार्ड हिरासत में

Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Injured son of BJP leader also sent to jail, two guards of Pinka in custody
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में दो भाजपा नेता गुटों में हुई फायरिंग मामले में गोली लगने से जख्मी भाजपा नेता लालजी वर्मा के अधिवक्ता बेटे राजीव को भी शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। दूसरे पक्ष से पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर के दो गार्ड भी पुलिस ने हिरासत में ले लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और मोबाइल व सीसीटीवी के सहारे उनकी लोकेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वाकया बुधवार शाम का है, जब एक संपत्ति से जुड़े विवाद में पिंका ठाकुर व लालजी वर्मा में हुए विवाद में फायरिंग हो गई थी। इस फायरिंग में एक तरफ से पैर में छर्रा लगने से लालजी का बेटा राजीव जख्मी हुआ था, जबकि दूसरी ओर से पिंका के पेट में गोली लगी थी। पिंका को नाजुक हालत में गुरुग्राम मेदांता ले जाया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पिंका पक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे में बृहस्पतिवार को पुलिस ने लालजी, उनके पूर्व जिपं सदस्य बेटे नरेंद्र व एक अन्य को जेल भेजा था। अब शुक्रवार को पुलिस ने लालजी के जख्मी हुए अधिवक्ता बेटे राजीव को भी जेल भेज दिया। इधर, इस मामले में पिंका पक्ष के दो लोग पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, ये दोनों गनर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो हर समय साथ रहते हैं। इनमें एक लोधा क्षेत्र से और दूसरा जवां क्षेत्र से है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि राजीव को जेल भेजा गया है। दूसरे पक्ष से दो युवक हिरासत में हैं। उनकी लोकेशन की जांच हो रही है। उसमें सीसीटीवी व मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed