{"_id":"609ec0998ebc3e8d915ab8a8","slug":"aligarh-information-about-empty-beds-will-be-available-from-the-dash-board-city-office-news-ali263117167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डैश बोर्ड से मिलेगी खाली बेड की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डैश बोर्ड से मिलेगी खाली बेड की जानकारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कोरोना मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में एक-एक बेड के लिए संघर्ष करना पड़ता है। तीमारदारों की हैसियत का आकलन करने के बाद अस्पताल वाले उनको बेड की उपलब्धता बताते हैं। अगर पैसा कम हो तो बेड खाली नहीं है, का जवाब मिलता है। अगर पैसा हो तो बेड तुरंत मिल जाता है। भाजपा नेता लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। दो दिन पहले युवा नेता डॉ. निशित शर्मा ने एमएलसी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर यह मुद्दा उठाया था।
इन शिकायतों के समाधान और पारदर्शिता के लिए शासन ने डिजिटल डैश बोर्ड बना दिया है, जिसमें किसी भी जिले के कोविड अस्पतालों में रोजाना उपलब्ध बेडों की जानकारी की जा सकेगी। फिलहाल, लखनऊ सहित कई शहरों की जानकारी इस पर मिल रही है, लेकिन अलीगढ़ मंडल में सूचना अपडेट नहीं हो रही थी। भाजपा के एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन स्तर पर बनी टीम-9 के निर्देश पर इसकी स्थापना हुई है, जिसका मुख्यमंत्री को सुझाव दिया गया था।
अब इस पर सूचनाएं अपडेट कराने और बेड के बारे में सही जानकारी देना का काम अधिकारियों का है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि डैश बोर्ड का काम शुरू हो चुका है, जल्द ही अलीगढ़ मंडल के जिलों में कोविड अस्पतालों में खाली बेड का ब्योरा आनलाइन मिलने लगेगा। ये सूचनाएं रोजाना अपडेट होंगी। जिससे अस्पताल संचालक जानकारी छिपा नहीं पाएंगे। ये सूचनाएं कोविड कमांड सेंटरों के माध्यम से जिला प्रशासन के स्तर से अपडेट कराई जाएंगी।
विज्ञापन
जिले में उपलब्ध बेड
जेएनएमसी में 100
दीनदयाल अस्पताल में 362
मलखान सिंह अस्पताल में 50
सौ बेड अस्पताल अतरौली में 160
छेरत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 135
मंगलायतन में 100 बेड
खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22
चंडौस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25
जीवन ज्योति हॉस्टिपल में 45
रुसा हॉस्पिटल में 15
वरूण ट्रॉमा सेंटर में 24
मिथराज हॉस्पिटल में 30
एसजेडी हॉस्पिटल में 40
वकार हॉस्पिटल में 34
एसजेडी हॉस्पिटल में 50
मैक्स हॉस्पिटल में 31