फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Independence Day will be celebrated with pomp today

अलीगढ़ ः आज धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस

Sun, 15 Aug 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Independence Day will be celebrated with pomp today
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मैरिस रोड स्थित आयकर भवन कार्यालय को झालरों से सजाया गया । अम? - फोटो : CITY OFFICE
स्वतंत्रता दिवस आज है। कोरोना काल में इस बार स्कूलों में कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। मगर, पार्कों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रम पूर्व की भांति धूमधाम से कोरोना की गाइडलाइन के पालन सहित किए जा सकेंगे। देश के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति की भावना का सम्मान करते हुए अधिकारियों ने अपील की है कि जनता कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के नियम का पालन जरूर करें। इस दौरान जिले के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर रविवार को डीएम आवास से सुबह छह बजे क्रॉस कंट्री रेस शुरू होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट सहित जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। शनिवार को सभी सरकारी इमारतों को जगमग रोशनी वाली झालरों से सजा दिया गया।
विज्ञापन

15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक समस्त नगर क्षेत्र में पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा राम धुन, राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति के गीतों का प्रसारण होगा। सुबह सात सात बजे जनप्रतिनिधियों द्वारा महापुरुषों, कारगिल शहीदों एवं भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। तहसील मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शहर के विभिन्न पार्कों, प्रदर्शनी ग्राउंड, डीएम आवास, चिकित्सालयों, जिला कारागार एवं अन्य स्थलों पर 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सुबह 10 बजे विभिन्न चिकित्सालयों एवं जिला कारागार में व्यापार मंडल द्वारा फल वितरण किया जाएगा। सेवा भवन, नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। दोपहर 12 बजे मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में प्रदर्शनी सचिव एवं अहिंसा फाउंडेशन द्वारा बच्चों को भोजन कराया जाएगा।
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। कोरोना काल में संयम के साथ देशभक्ति की भावना दिखानी होगी। मंडलवासियों से अपील है कि वह इस स्वतंत्रता दिवस झूठ, फरेब, रिश्वतबाजी जैसे कृत्यों से खुद को आजाद करने का संकल्प लें।
- गौरव दयाल, मंडलायुक्त
मंडलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। स्वतंत्रता पर एकता और संयम का परिचय देते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। किसी प्रकार की अराजकता न दिखाई जाए। वरना, पुलिस सुसंगत कार्रवाई अमल में लाएगी।
- दीपक कुमार, डीआईजी
- स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की जनपदवासियों को शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस के महत्व से भावी पीढ़ी को अवगत कराने की बहुत आवश्यकता है, जिससे देश के भावी कर्णधार महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत हो सकें।

सेल्वा कुमारी जयराजन, जिलाधिकारी
- स्वतंत्रता दिवस की जिले की जनता को ढेरों शुभकामनाएं। जनता से अपील है कि वे देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने एवं विकास की ओर अग्रसर करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। आशा है कि इस पावन पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक सभी लोग मनाएंगे।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed