{"_id":"62b754739cec1665be672598","slug":"aligarh-in-terms-of-e-mail-aligarh-ranks-39th-in-up-aligarh-news-ali2946964175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ई-मेल के मामले में अलीगढ़ यूपी में 39वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ई-मेल के मामले में अलीगढ़ यूपी में 39वें स्थान पर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ ई-मेल के मामले में 39वें स्थान पर है, जबकि वेब पेज, वेबसाइट व मैपिंग में भी हाथरस सहित कई जिलों से पीछे है। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 94 सहायता प्राप्त, 35 राजकीय माध्यमिक व 624 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं।
इन विद्यालयों को शासन से वेब पेज, वेबसाइट, मैपिंग व विद्यार्थियों के ई-मेल आईडी पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश हैं, लेकिन इसमें बार-बार डीआईओएस के पत्राचार के बाद भी विद्यालय स्तर से सुस्ती बरती जा रही है। वेबसाइट के मामले में हाथरस यूपी में पहले स्थान पर रहा है, जबकि अलीगढ़ 23वें स्थान पर है। 780 विद्यालयों में से 677 विद्यालयों की वेबसाइट बन चुकी हैं।
86.79 फीसदी विद्यालयों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इसी तरह वेब पेज में जिला यूपी में 33वें स्थान पर है। 780 में 578 विद्यालयों में वेब पेज बन चुके हैं, जो 88.38 फीसदी है। मैपिंग में भी जिले की कोई खास उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में 29वें स्थान पर है।
विज्ञापन
653 में से 518 विद्यालयों की मैपिंग डीआईओएस की तरफ से स्वीकृति मिल चुकी है, जो 79.33 फीसदी है। ई-मेल के मामले में स्थिति और खराब है। कुल 2,33,906 में से 2,11,810 विद्यार्थियों के ई-मेल आईडी पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो 90.55 फ ीसदी है।
- विद्यालयों को कई बार लिखित और मौखिक आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी वह मैपिंग, वेब पेज, ई-मेल व वेबसाइट के मामले में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, जो उचित नहीं है। जल्द ही पोर्टल पर संबंधित जानकारी अपलोड कर दी जाए। अन्यथा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस