{"_id":"61c4e0849250a050526c413b","slug":"aligarh-illegal-vendors-pelted-stones-broken-glass-of-humsafar-train-city-office-news-ali281352175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अवैध वेंडरों ने किया पथराव, हमसफर ट्रेन के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अवैध वेंडरों ने किया पथराव, हमसफर ट्रेन के शीशे टूटे
विज्ञापन
आनंद विहार से बिहार मधुपुर जा रही 12236 मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार देर रात कलुवा स्टेशन पर टीटी ने अवैध वेंडर पकड़ लिए। टीटी से बचने के लिए चारों ने पथराव कर दिया।
ऐसे में कोच संख्या बी-10 और बी-11 के शीशे टूट गए। पथराव देख यात्री डर गए। मौके का फायदा उठाकर तीन आरोपी भाग गए। जबकि एक वेंडर यात्रियों की मदद से पकड़ा गया। आरोपी को आरपीएफ की हिरासत में देकर मुकदमे की कार्रवाई शुरू हुई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी अविनाश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अविनाश जिला रामपुर का रहने वाला है। उसने पूछताछ में अपने साथियों की पहचान जूड़ी, पॉपकॉन और अजगर के तौर पर बताई है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार वेंडरों की तलाश जारी कर दी है। ब्यूरो