फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: If parents are harassed, you will go to jail

अलीगढ़ : मां-बाप को सताया तो जाओगे जेल नालायक बच्चों पर कानून कसेगा नकेल

Wed, 06 Oct 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: If parents are harassed, you will go to jail
पितृपक्ष में जिला पुलिस के पास परिवार में ही बुजुर्गों के उत्पीड़न की शिकायतों में एकाएक वृद्धि हुई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाया है। थाना पुलिस को इस तरह की किसी भी शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खुद एसएसपी ने पाया कि पिछले दो दिन में जनपद में इस तरह की 13 शिकायत आईं, जिनमें बुजुर्ग अपने बच्चों से परेशान हैं। इसे लेकर उन्होंने साफ कहा है कि अब अगर ऐसी शिकायत पुलिस तक आई तो संतान को सीधे जेल भेजा जाए। चाहे वह मामला संपत्ति का हो या बूढे़ माता-पिता की देखभाल का।
विज्ञापन

केस-1
थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक विधवा वृद्धा द्वारा अपने पुत्रों को रहने के लिए अलग मकान देने के बावजूद बेटा बहू जबरन वृद्धा के मकान में रहने लगे और देखभाल के बजाय शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देकर घर छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के 80 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध द्वारा अपने कारोबार को दोनों बेटों में बराबर बांट दिया। फिर व्यापार बढ़ाने के लिए मकान गिरवी रखकर दोनों को रुपये दे दिए। अब छोटे बेटे ने ब्याज की किस्त अदा करना बंद कर दिया। बेटे पर मकान को बेचकर सारा पैसा खुद हड़पने के लिए बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट का आरोप लगा ।
केस-3
थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक बुजुर्ग पिता ने किराये के मकान में स्कूल शुरू किया। फिर निजी भूमि पर विद्यालय बनाकर अपने पुत्रों को उच्च शिक्षा दिला कर बड़ा किया। अब उसी बेटे पर स्कूल को जबरन बेचकर रुपये देने के लिए अपने माता-पिता को कमरे में बन्द कर मारपीट का आरोप लगा ।
ये खास बात
कानून में माता-पिता की संपत्ति के लिए प्रावधान किए गए हैं । जिसके अनुसार बच्चों को संपत्ति तब मिलेगी जब माता-पिता उनके साथ रहें और संतानों द्वारा अपने माता-पिता की उचित देखभाल व भरण-पोषण किया जाए।

पिछले कुछ दिन में जिले में बुजुर्गों के अनादर की शिकायतें उनके पास आई हैं। उन्हें गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई कराई गई है। साथ ही थाना व सीओ स्तर पर निर्देशित किया गया है कि ऐसे मामलों की खुद जांच व मॉनीटरिंग कर कार्रवाई करें। जेल भेजने तक की कार्रवाई करें।
कलानिधि नैथानी, एसएसपी
दो दिन में मिली शिकायतें
क्वार्सी-2
गांधीपार्क-2
अतरौली-2
सिविल लाइंस-2
बन्नादेवी-3
देहलीगेट-3
सासनीगेट-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed