{"_id":"626aea99ed65d757921db1d9","slug":"aligarh-husband-dies-in-road-accident-wife-seriously-injured-aligarh-news-ali290356048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
विज्ञापन
बौनेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मैक्स चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दौरान पति की मौत हो गई है। पत्नी गंभीर घायल है। हादसे के बाद आरोपी चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा है। सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रकरण के अनुसार नगला मानसिंह निवासी नरेंद्र कुमार (34) पुत्र रामजीलाल पनैठी के नशा मुक्ति केंद्र पर नौकरी करते थे। नरेंद्र के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को नरेंद्र अपनी पत्नी कृष्णा के साथ अपने साले के बेटे को मोटरसाइकिल से डाक्टर के पास इलाज के लिए जा रहे थे।
बौनेर पर पीछे से मैक्स चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर राहगीर जुट गए। आरोपी चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। गंभीर हालात में पुलिस कर्मियों ने तीनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी कृष्णा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।