{"_id":"5f1f35318ebc3ea0a70834f7","slug":"aligarh-hundreds-of-unemployed-reached-interview-for-ten-posts-city-office-news-ali239750970","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दस पदों पर साक्षात्कार के लिए पहुंच गए सैकड़ों बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दस पदों पर साक्षात्कार के लिए पहुंच गए सैकड़ों बेरोजगार
विज्ञापन
आईटीआई में साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवा। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में रोजगार पर संकट हो या फिर बढ़ती बेरोजगारी... एक-एक पद के लिए सैकड़ों युवा कतार में खड़े हैं। सोमवार को आईटीआई परिसर में निजी कंपनी के दस पदों पर साक्षात्कार होने थे लेकिन 700 से अधिक युवा पहुंच गए। भीड़ को देखकर आईटीआई प्राचार्य और स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। ऐसी स्थिति में साक्षात्कार को रद्द कर सभी का बायोडाटा ले लिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किए और भीड़ को हटाकर परिसर खाली कराया।
बीते 10-12 दिनों से सोशल मीडिया, पोर्टल, जॉब प्लेसमेंट साइट और यू-ट्यूब पर 27 जुलाई यानी सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगढ़ में कैंपस चयन होने की जानकारी दी जा रही थी। इसके अनुसार, आईटीआई पास के लिए वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) का एक पद, फिटर के दो पद, मोटर मैकेनिक के तीन पद और ड्राइवर के चार पदों के कैंपस चयन की बात कही गई थी। यह भर्ती नोएडा स्थित एक कंपनी में होनी थी।
सोमवार सुबह निर्धारित समय से पहले साढ़े आठ बजे तकरीबन 100 से 150 युवा पहुंच गए। स्टाफ ने सभी के हाथ सैनिटाइज कराते हुए और मास्क देते हुए प्रवेश दिया। दस बजे तक कंपनी के अधिकारी पहुंचे तो यहां एकाएक भीड़ बढ़ गई। तकरीबन 700 युवकों को देखकर स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। इस पर पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। इसके बाद साक्षात्कार निरस्त कर दिया गया और युवाओं से बायोडाटा जमा करने को कहा गया। कंपनी के पदाधिकारियों ने कहा कि मेरिट बनाकर सफल युवाओं को साक्षात्कार के लिए फोन कर किया जाएगा। युवाओं के जाने के बाद स्टाफ और प्राचार्य ने राहत की सांस ली। प्राचार्य नवाब सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट था, न कि रोजगार मेला। कुछ युवाओं को रोजगार मिल जाएगा, इसलिए शिक्षकों से उनके कुशल विद्यार्थियों को बुलवाया था। ऐसे में भीड़ के चलते कंपनी को सभी का बायोडाटा दे दिया गया।