फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hundred colleges of Mandal did not deposit affiliation fee

अलीगढ़: मंडल के सौ महाविद्यालयों ने नहीं जमा किया संबद्धता शुल्क

Sat, 20 Aug 2022 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hundred colleges of Mandal did not deposit affiliation fee
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ मेें मंडल के 100 महाविद्यालयों ने संबद्धता शुल्क जमा नहीं किया हैं, जो 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं। शुल्क जमा करने के लिए 25 अगस्त तक का समय तय है। दरअसल, इन महाविद्यालयों ने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्धता ले रखी है।
विज्ञापन

आरएमपीयू की वेबसाइट पर अभी 167 महाविद्यालयों का ही ब्योरा अपलोड है। अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा में करीब 350 महाविद्यालय हैं। आरएमपीयू के पास सभी महाविद्यालयों के बारे में जानकारी नहीं है। यह तस्वीर तभी साफ हो सकेगी, जब सभी महाविद्यालय अपना शुल्क जमा करके संबद्धता ले लें।
विज्ञापन

आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जिन महाविद्यालयों का शुल्क जमा होगा, तब उन्हें संबद्धता दी जाएगी। मंडल में करीब 350 महाविद्यालय हैं, जिनमें 167 महाविद्यालय वेबसाइट पर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के मुताबिक, अभी मंडल के 100 महाविद्यालय हैं, जिनके डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्धता लेने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबद्धता की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन नहीं दे रहे हैं। इसलिए आरएमपीयू के पास इन महाविद्यालयों की कोई पत्रावली नहीं है। अगर इन महाविद्यालयों को आरएमपीयू से संबद्धता लेनी है, तो उन्हें शुल्क जमा करना होगा। अगर 25 अगस्त तक महाविद्यालय संबद्धता शुल्क जमा नहीं करते हैं, तो विश्वविद्यालय व शासन के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में और विश्वविद्यालय अधिनियम में जो प्रावधान है, उस आधार पर महाविद्यालयों को 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।

कुलसचिव ने कहा कि चार जनवरी 2022 के बाद डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्धता ली गई है, उन महाविद्यालयों में एक से अधिक पाठ्यक्रमों की संबद्धता लिए जाने पर 50 हजार रुपये प्रति महाविद्यालय प्रति पाठ्यक्रम और एक महाविद्यालय में एक से अधिक पाठ्यक्रमों की संबद्धता लिए जाने पर 25 हजार रुपये प्रति अतिरिक्त पाठ्यक्रम अर्थदंड लेने के बाद 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed