{"_id":"612545ea8ebc3e79b609e608","slug":"aligarh-hours-jammed-in-the-city-due-to-waterlogging-people-got-upset-city-office-news-ali271452497","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जलभराव के साथ शहर में लगा घंटों का जाम, परेशान हो उठा आवाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जलभराव के साथ शहर में लगा घंटों का जाम, परेशान हो उठा आवाम
विज्ञापन
आईटीआई पुल पर घण्टों लगा रहा जाम। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
शहर के 33 केंद्रों पर मंगलवार को आयोजित यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा छूटने के बाद शहर में दो बार जाम लगा। वहीं, मंगलवार सुबह 12 बजे के लगभग हुई हल्की बूंदाबांदी से ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। जलभराव और जाम के बीच फंसे राहगीर काफी परेशान हुए। जबकि जलभराव के बीच डॉ. पन्नालाल मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल के सामने की गहरी नाली न दिखने के चलते लोगों के लिए दुखदायी रही।
बता दें कि सुबह दस बजे पीईटी परीक्षा की पहली पाली शुरू हुई। 12 बजे के लगभग परीक्षा खत्म होते ही जैसे ही परीक्षार्थी बाहर निकले, वैसे ही शहर में बूंदाबांदी होने लगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर इधर-उधर दुकानों की आड़ में पहुंचे। हल्की बूंदाबांदी से रामघाट रोड पर जलभराव हो गया।
बारिश बंद हुई तो सभी परीक्षाकेंद्रों के अभ्यर्थी अपने घर जाने के लिए सड़क पर आए। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शहर में घुसे। इस दौरान रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड पर जगह-जगह जाम लग गया। घंटों तक फंसे जाम को पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के साथ खोला।
विज्ञापन
इस दौरान रामघाट रोड पर पराग डेयरी से लेकर किशनपुर और अतरौली अड्डे से लेकर मीनाक्षी पुल तक जलभराव हो गया। सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। परीक्षार्थी पानी में होकर ही गुजरे। जाम के चलते कई वाहन रुक रुककर चल रहे थे। ऐसे में कई वाहन खराब भी हो गए। टीकाराम डिग्री कॉलेज के बाहर डॉ. पन्ना लाल मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल के सामने गुजर रही गहरी नाली राहगीरों के लिए दुखदायी रही। कई वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर नाली में गिर पड़े।
एंबुलेंसों में अटकी रही मरीजों की जान
- शहर में लगे जाम की वजह से कई एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। इस दौरान मरीजों की जान जाम में ही अटकी रही। केके हॉस्पिटल से दिल्ली में ऑपरेशन के लिए मरीज को ले जा रही एंबुलेंस आधा घंटे तक जाम में ही फंसी रही। जाम को देखकर किशनपुर से वापस घुमाकर दूसरे रास्ते से ले गया।