{"_id":"63011ec16a084229153d5384","slug":"aligarh-home-guards-doing-commendable-work-dharamveer-city-office-news-ali29852497","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अभिनंदनीय कार्य कर रहे होमगार्ड : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अभिनंदनीय कार्य कर रहे होमगार्ड : धर्मवीर
विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद करते राज्यमंत्?
- फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी कर्मठता से प्रत्येक नागरिक तक राष्ट्रीयता का भाव पहुंचाने का अभिनंदनीय कार्य कर रहे हैं। वे शनिवार को कमिश्नरी सभागार में होमगार्ड के जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि दुर्घटना का शिकार होने वाले जवानों के लिए पांच लाख रुपये के बीमा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होमगार्ड जवानों ने पौधरोपण, नदियों के सफाई अभियान, प्रयागराज कुंभ के सफल आयोजन, यूपी 112 एवं यातायात व्यवस्था जैसे अनेक कार्यों में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है।
डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड्स संदीप कुमार ने बताया कि पहली बार होमगार्ड के ड्यूटी भत्ते में वृद्धि करते हुए विभिन्न चरणों में 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये से अधिक किया गया है और राज्य कर्मचारियों की भांति उन्हें महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इससे वर्तमान में प्रत्येक जवान को 804 रुपये प्रतिदिन प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 34 माह के एरियर भुगतान में अलीगढ़ में 24.28 करोड़, हाथरस में 10.42 करोड़, एटा में 09.80 करोड़ एवं कासगंज में 13.70 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। अनुग्रह राशि के तौर पर अलीगढ़ में 21 होमगार्ड को 1.05 करोड़, हाथरस में 13 होमगार्ड को 65 लाख रुपये, एटा में सात होमगार्ड को 35 लाख एवं कासगंज में नौ होमगार्ड को 45 लाख रुपये दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने मृतक आश्रितों की भर्ती में भी संशोधन किए हैं, ताकि आकस्मिक दुर्घटना के बाद जवानों के परिवार का आसानी से भरण-पोषण हो सके। उन्होंने बताया कि वर्दी भत्ता के रूप में प्रति जवान को 3000 रुपये दिए जा रहे हैं।
यहां पूर्व विधायक दिल्ली अशोक कुमार चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, विभाग प्रचारक गोविंद, मानव महाजन, जिला कमांडेंट अलीगढ़ श्याम जीत शाही आदि मौजूद रहे। संचालन कंपनी प्रभारी धनीपुर रवेंद्र कुमार शर्मा ने किया।