फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Ghaziabad Highway: Illegal cut every two kilometers, caused accidents

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे : हर दो किलोमीटर पर अवैध कट, बने हादसों का सबब

Tue, 17 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh-Ghaziabad Highway: Illegal cut every two kilometers, caused accidents
अलीगढ़ गाजियाबाद हाईवे पर बने अवैध कट। - फोटो : CITY OFFICE
गाजियाबाद से अलीगढ़ हाईवे पर अलीगढ़ से बुलंदशहर तक करीब 32 किलोमीटर की दूरी में प्रत्येक दो किलोमीटर के बीच एक अवैध कट बना हुआ है। इन कटों के कारण पिछले पांच साल में यहां काफी लोगों की जान जा चुकी है। अब तो लोगों को इन कटों के आसपास से निकलने में भी डर सताने लगने लगा है। विशेषज्ञों की मानें तो सड़क निर्माण के दौरान खामियों एवं निराश्रित पशुओं के विचरण की वजह से यह हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा में बौनेर मोड़, आगरा कट, मथुरा कट, खेरेश्वर चौराहा, महरावल पुल, भरतरी, पचपेड़ा मोड़, बीधानगर, पला सल्लू, चूहरपुर तिराहा, ओवर ब्रिज गभाना, बरौली मोड़, सोमना मोड़, कटरा मोड़, दौरऊ मोड़ व बुलंदशहर की सीमा में पहावटी मोड़ पर अवैध कट बने हुए हैं। इतना ही नहीं गड्ढ़े भी नहीं भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

हादसों में अलीगढ़ का प्रदेश में आठवां स्थान
सड़क हादसों में मरने वालों की सूची में अलीगढ़ प्रदेश में आठवें नंबर पर है। हर छह माह में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति इनका भौतिक सत्यापन भी करती है। यह स्थिति पिछले तीन साल से है। फिर भी सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस हाईवे से कई हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं लेकिन इन हादसों की रोकथाम के लिए यहां संकेतक या साइन बोर्ड नहीं लग पा रहे हैं। यदि लगें तो सड़क हादसों का ग्राफ कम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 1- 24 फरवरी 2022 को अलीगढ़ - गाजियाबाद हाईवे स्थित दौरऊ मोड़ पर बने अवैध कट से निकल रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
केस- दो
25 मार्च को हाईवे स्थित बरौली मोड़ पर अवैध कट से निकलने के प्रयास में बाइक बिजली पोल से टकरा गयी। इस हादसे में चाचा - भतीजे की मौत हो गई।
क्या बोले लोग..
सड़क के बीच बने अवैध कटों से परेशानी होती है, हादसे भी बढ़े हैं। बेहतर होगा इन कटों को बंद कर दिया जाए। - भोला वर्मा, यात्री
हाईवे पर सड़क हादसों के लिए जितने जिम्मेदार वाहन चालक हैं, उतने ही जिम्मेदार सड़क का निर्माण करने वाले अफसर हैं। - तारकेश वार्ष्णेय, यात्री
हाईवे पर सड़क के बीच बने अवैध कट को चिन्हित कराकर उन्हें बंद कराने का अभियान चलाया जाएगा। जिन जगहों पर हादसे बढ़े हैं वहां पर भी हादसों की वजह तलाशकर सुधार कराया जाएगा।

- पीपी सिंह, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई
रोड विशेषज्ञ
देश में हर रोज सड़क हादसों में 400 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का यह सर्वे बेहद चिंताजनक है। हाईवे पर बने अवैध कट को जनहित में बंद कर देना चाहिए। इसके लिए हादसे संकेतक व साइन बोर्ड लगवा दिए जाएं, जिससे होने वाले हादसों में कमी आ सके।
- अरुण श्रीवास्तव, ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed