फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh gaziabad railway track will under survellance

अलीगढ़ से गाजियाबाद तक रेलवे ट्रैक पर लगेंगे 50 सीसीटीवी

Sat, 23 Nov 2019 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh gaziabad railway track will under survellance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दिल्ली-अलीगढ़ रेलमार्ग पर ट्रेनों में आए दिन चोरी, लूट, मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद आसानी से आउटर पर गाड़ी की चेन पुलिंग कर फरार होने वाले अपराधियों पर अब सीसीटीवी की निगाह रहेगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ से गाजियाबाद तक 106 किमी. के रेलवे ट्रैक पर 50 खंभों को चिंह्ति किया गया है। इन सभी पर बजट आते ही कैमरे लगा दिए जाएंगे। जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर यह प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


दिल्ली-अलीगढ़ के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर सहित खुर्जा और गाजियाबाद वाया अलीगढ़ ठहराव वाली ट्रेनों में सबसे अधिक चोरी और लूट, मारपीट की घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट को लेकर भी अक्सर इन्हीं गाड़ियों में मारपीट होती है। बेखौफ बदमाश बड़े आराम से ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट कर फ रार हो जाते हैं। बदमाश अलीगढ़ से पहले ही आउटर पर उतरकर भाग जाते। ऐसे में लूट की तमाम घटनाओं का जीआरपी खुलासा करने में नाकाम साबित होती है।

इससे परेशान रेल प्रशासन ने जीआरपी-आरपीएफ के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है। इसमेें करीब 106 किलोमीटर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे लगाने का काम अप्रैल-2019 से शुरू होगा। इस पर रेलवे करीब 20 लाख रुपये खर्च करेगा।


हर दो किमी के दायरे में एक खंभे को कैमरे के लिए सुनिश्चित किया गया है। एनसीआर पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक यात्रियों और गाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगाने का प्लान तैयार किया गया है। बजट जारी होते ही अप्रैल में इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed