फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Free ration will not be available from December

अलीगढ़ : दिसंबर से नहीं मिलेगा नि:शुल्क राशन

Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Free ration will not be available from December
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अप्रैल से शुरू हुआ नि:शुल्क राशन वितरण अब नहीं होगा। लोगों को अब सिर्फ नियमित तौर पर मिलने वाले राशन वितरण का लाभ मिल सकेगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पहले की तरह दो रुपये किलो गेहूं प्रति यूनिट तीन किलो व तीन रुपये किलो चावल प्रति यूनिट दो किलो के हिसाब से मिलेगा। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारकों को माह में एक बार इसी दर पर प्रति कार्ड 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलेगा। दिसंबर माह का राशन 10 तारीख के बाद वितरित होगा।
बुजुर्गों को होम डिलीवरी व अन्य को टोकन सिस्टम से होगा वितरण
अलीगढ़। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने एक बार फिर से राशन कार्ड धारक बुजुर्गों के घर पर राशन पहुंचाने का निर्णय लिया। वहीं, अन्य उपभोक्ताओं को कोटेदार द्वारा टोकन जारी किए जाएंगे, जिस दिन और समय का टोकन होगा। उक्त उपभोक्ता को उसी दिन राशन लेने जाना होगा। इस व्यवस्था को पूर्व में अप्रैल और मई, जून में भी लागू किया गया था। इसके पीछे का तर्क है कि कोरोना से सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों को है। इसलिए उनको घर पर ही राशन पहुंचाएंगे, जिससे कि वह बेवजह भीड़ में शामिल न हों। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन पूर्ण रूप से हो सके। इसके लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

18 सेक्स वर्करों को जारी हुए पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
अलीगढ़। जिला पूर्ति विभाग ने रेड लाइट एरिया में रहने वाली 18 सेक्स वर्करों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जारी किए हैं। पूर्व में चार को यह कार्ड जारी किए गए थे। दिसंबर माह से इनको सरकारी राशन वितरण का लाभ मिलेगा। सेक्स वर्करों को समाज की मुख्यधारा और कोरोना काल में संकट से उबारने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद सेक्स वर्करों का सर्वे हुआ था। साथ ही एड्स की रोकथाम के लिए काम करने वाले हाथरस की एक संस्था ने इनकी सूची उपलब्ध कराई थी। विभाग के पास जिले की 104 सेक्स वर्करों की सूची है। इसमें 54 पुरुष व 50 महिलाएं हैं। पूर्व में इनमें से चार को राशन कार्ड जारी किए गए थे। इसके बाद अब 18 सेक्स वर्करों को राशन कार्ड जारी किए गए हैं। पात्र गृहस्थी कार्ड के उपभोक्ताओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को अब इनको लाभ मिल सकेगा।
1352 कुल राशन दुकान जिले में
24596 अंत्योदय राशनकार्ड धारक
625404 कुल पात्र गृहस्थी कार्ड धारक
2687000 कुल यूनिट अर्थात लाभार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed