{"_id":"61cf51398fa6122a4a71fffb","slug":"aligarh-former-mla-zafar-alam-suffered-a-heart-attack-underwent-angioplasty-aligarh-news-ali2819760196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पूर्व विधायक जफर आलम को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पूर्व विधायक जफर आलम को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी
विज्ञापन
पूर्व विधायक जफर आलम।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व विधायक व लिंक लॉक्स के मालिक जफर आलम को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. गुलिस्ताना की खैरियत लेकर पूर्व विधायक जफर आलम अपने कार्यालय लौट रहे थे।
दोपहर 2:30 बजे रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। फौरन उनको क्वार्सी चौराहा स्थित वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी, डॉ. अतह कमाल, डॉ. संजय भार्गव की देखरेख में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। उनके दो स्टेंट डाले गए हैं। ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
इधर, पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ने की खबर पर लोगों ने उनकी सलामती के लिए दुआ व प्रार्थना की। उनके परिजन, शुभचिंतक, पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी वरुण ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन
इनके अलावा, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, रत्नाकर पांडेय, शान मियां, जफर आलम के बेटे खुर्रम जफर, अब्दुल्ला जफर आदि मौजूद रहे।
गौरतलब हो कि जफर आलम वर्ष 2012 से 2017 तक शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उधर, काजीपाड़ा मस्जिद में सपा के महानगर सचिव नूर अफजल आजाद, समाजसेवी गुलजार अहमद ने पूर्व विधायक की सलामती व लंबी उम्र के लिए दुआ की।