फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Five thousand people relying on a hand pump

अलीगढ़ : एक हैंडपंप के भरोसे पांच हजार लोग

Fri, 17 Jun 2022 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Five thousand people relying on a hand pump
हेमंत नगर में पानी की समस्या से परेशान महिलाएं हैंडपंप से पानी भरती। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 51 नगला तिकोना स्थित हेमंत नगर में पिछले तीन महीने से पानी का संकट है। घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में यहां की पांच हजार की आबादी साफ पानी के लिए एक हैंडपंप के भरोसे है, जहां सुबह, दोपहर, शाम पानी के लिए कतार लगी रहती है। स्थानीय लोगोें का कहना है कि कई दिनों से ट्यूबवेल खराब पड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। वार्ड में तीन साल पहले अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन डाली गई थी। नई पाइपलाइन में कई जगह लीकेज की समस्या है, जिससे घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल खराब होने की वजह से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कुछ हैंडपंपों को हाल ही में रीबोर कराया गया था, लेकिन ज्यादातर पानी नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी की वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 51- नगला तिकोना (हेमंत नगर)
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 70 सरकारी हैंडपंप। बीस हैंडपंप खराब हैं।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल पंप नहीं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी है।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- तीन साल पुरानी पाइपलाइन में लीकेज की समस्या।
- वार्ड में दो सरकारी ट्यूबवेल। एक खराब है।
- वार्ड में कई दिनों से ट्यूबवेल खराब पड़ा है, शिकायत निगम अधिकारियों से की जा चुकी है। वार्ड में तीन साल पहले नई पाइपलाइन डलवाई गई थी। कुछ जगहों पर लीकेज की समस्या है। जल्द ही सभी समस्याओं को निस्तारित कराया जाएगा।

- मुकेश शर्मा, पार्षद
बोले अधिकारी
हेमंत नगर में गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। वहां एक नया ट्यूबवेल लगा है, जिसमें समस्या आ रही है। जल्द ही उसे सही कराया जाएगा।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
अधिकारी-पार्षद सुनने के लिए तैयार नहीं
तीन महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है। एक हैंडपंप के भरोसे पांच हजार की आबादी है। गर्मी में लोग साफ पानी के लिए परेशान हैं। - अनुज शर्मा
इलाके में पानी के टैंकर की व्यवस्था नहीं है। कई बार इसको लेकर पार्षद से कहा गया है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। - मुन्नी भारद्वाज
तीन साल पहले नई पाइपलाइन डाली गई हैं, उससे गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई जगह लीकेज की समस्या है। लोग परेशान हैं। - अवनेश शर्मा
इलाके में गंदे पानी की समस्या है। पानी का बिल भी भरो, मगर साफ पानी नहीं मिलता है। अधिकारी और पार्षद सुनने को तैयार नहीं हैं। - कौशल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed