फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Five injured including sister going to tie rakhi

अलीगढ़ : राखी बांधने जा रही बहन सहित पांच घायल

Mon, 23 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Five injured including sister going to tie rakhi
भाई को राखी बांधने जा रही महिला बस में सवार होने के दौरान पैर फिसलने के चलते गिरकर घायल हो गई। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आकर पति पत्नी और दो बच्चियां घायल हो गईं। क्वार्सी के मोहल्ला रावण टीला की रहने वाली पुष्पा देवी अपनी बेटी एकता गुप्ता को साथ लेकर हाथरस के मुरसान में रहने वाले अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

बस में सवार होने के दौरान पुष्पा देवी का पैर फिसल गया और बस का पहिया और उनके पैर पर चढ़ गया। यात्रियों में चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद बस को रोका गया। घायल अवस्था में उनको जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के मोहल्ला मेहदावला के रहने वाले राजू नोएडा में काम करते हैं। रक्षाबंधन पर राजू अपनी पत्नी मीना और बेटी अनन्या व आकांक्षा के साथ बाइक से घर जा रहा था। हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर पति पत्नी और उनकी दोनों बेटियां घायल हो गए। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed