फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Five gram panchayat secretaries notice on poor progress in toilet construction

अलीगढ़ : शौचालय निर्माण में खराब प्रगति पर पांच ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Wed, 22 Jul 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Five gram panchayat secretaries notice on poor progress in toilet construction
स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में खराब प्रगति पर पांच ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि अत्यधिक खराब प्रगति वाले अतरौली ब्लाक के तीन सचिवों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के आदेश हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिव खैर का एक दिन का वेतन रोकने को कहा गया है । एडीओ गंगीरी को भी पर्यवेक्षण में रुचि न लेने व संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन

यह आदेश मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा नें स्वच्छ भारत मिशन, कम्युनिटी सेनेटरी कांपलेक्स व एलओएलबी शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सोमवार को जारी किए। समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत गंगीरी सुभाष चंद्र शौचालय निर्माण के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे सके। इससे नाराज सीडीओ ने उनके विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के साथ-साथ कठोर चेतावनी जारी की। विकास खंड टप्पल तथा विकास खंड धनीपुर के एडीओ को एक सप्ताह का समय देते हुए सीडीओ ने कहा कि यदि सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा एनुओअल बी शौचालय निर्माण में प्रगति नहीं होती है तो इनके खिलाफ भी चार्ज शीट बनाई जाए।
विज्ञापन

अभिनय कुमार ग्राम पंचायत सचिव खैर द्वारा शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर उनके एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सचिव महेश चंद को एक सप्ताह में सभी निर्मित शौचालयों की जियो टैगिंग कराये जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव विजेंद्र सिंह तथा अवधेश विकास खंड बिजौली को एक सप्ताह का समय दिया गया। मोनू पाठक ग्राम सचिव गोंडा की शिकायत आई कि वह अधिकारियों का न तो फोन उठाते हैं न समय से काम करते हैं जबकि मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हैं। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि कार्य पद्धति में सुधार नहीं लाया जाता तो आरोप पत्र जारी करें तथा प्रोबेशन पीरियड में ही सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए।
विकासखंड अतरौली की स्थिति बहुत खराब पाई गई मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष, जितेंद्र कुमार तथा ललित चौधरी के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। लाल कुमार ग्राम पंचायत सचिव को पीएनबी से दूसरे बैंक में ग्राम निधि छह का खाता खुलवाने हेतु कार्रवाई करने को कहा गया। राम कुमार ग्राम पंचायत सचिव को एक सप्ताह के भीतर सभी 184 फोटो अपलोड गए निर्देश दिए गए।
सामुदायिक शौचालय निर्माण में विकासखंड अकराबाद, विकासखंड गंगीरी विकासखंड, लोधा के कम प्रगति पर बीडीओ को स्वयं सामुदायिक शौचालय निर्माण की मॉनिटरिंग करने को कहा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट देने व कार्य में सुधार न करने वाले एडीओ व सचिवों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने को कहा।

कायाकल्प योजना की भी समीक्षा
सीडीओ अनुनय झा ने कायाकल्प योजना की समीक्षा की। निर्देश दिए कि गांव पंचायत में स्कूलों में कार्य समुदाय शौचालय निर्माण मॉडर्न पंचायत का निर्माण स्वच्छता संबंधी कार्य कोविड-19 से संबंधित कार्य पर ही स्टीमेट बनाया जाए। जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो जाते हैं तब तक कोई अन्य कार्य न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed