फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fire was given to husband and wife on the same pyre

अलीगढ़ : एक ही चिता पर पति-पत्नी को दी मुखाग्नि

Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fire was given to husband and wife on the same pyre
नेपाल में सड़क दुर्घटना में मृत जयगंज के किराना कारोबारी दंपती के शव बुधवार की सुबह अलीगढ़ पहुंचे। शवों को देखकर घर में कोहराम मच गया। तीन घंटे तक जयगंज बाजार बंद रहा। सराय हरनारायण स्थित श्मशान घाट में पति-पत्नी के शवों को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। वहीं कासगंज के साढ़ू दंपती के शवों को परिजन अंतिम संस्कार के लिए कासगंज ले गए।
विज्ञापन

20 अप्रैल को शहर के जयगंज निवासी किराना कारोबारी राकेश अग्रवाल, उनकी पत्नी साधना, कासगंज निवासी साढ़ू विमल व उनकी पत्नी संध्या नेपाल गए थे। जहां 24 अप्रैल रविवार को उनकी कार काठमांडू के पास धाढ़िंग में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में चारों के अलावा कार चालक की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चारों के शवों को नेपाल से गोरखपुर लाया गया। वहां से हवाई मार्ग से देर शाम दिल्ली पहुंचे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे शवों को अलीगढ़ लाया गया। सुबह 10 बजे कारोबारी के घर से शव यात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े दस बजे पति-पत्नी को सराय हरनारायण स्थित शमशान घाट में एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। इस दृश्य को देख परिचितों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान आठ बजे से लेकर 11 बजे तक जयगंज बाजार बंद रहा। वहीं कासगंज निवासी साढ़ू दंपती के शवों को परिजन कासगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed