{"_id":"5f5bdd068ebc3e61523507ff","slug":"aligarh-fir-order-against-three-builders-city-office-news-ali2435843144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तीन बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तीन बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर और उमराव वाटिका के पीछे सील तोड़ कर अवैध निर्माण करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ क्वार्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने इसके आदेश कर दिए हैं।
शुक्रवार को प्राधिकरण टीम ने क्वार्सी क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन बनवाने और उसे हॉस्पिटल संचालक को किराए पर देने के मामले में संचालक को हॉस्पिटल को खाली करने के आदेश कर दिए हैं। दो दुकानों समेत छह अवैध निर्माणों पर सील लगा दी है। जल निगम कार्यालय वाली गली आंबेडकर नगर रामघाट रोड पर जितेन सिंह वशिष्ठ व प्रीतम सिंह 500 वर्ग गज एरिया में 5 फ्लैटों का निर्माण करा रहे थे। नक्शा पास न होने पर 18 जनवरी 2020 को निर्माण पर सील लगा दी गई थी।
शुक्रवार को हुई चेकिंग में सील तोड़ कर निर्माण का मामला पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश जारी हो गए हैं। एक अन्य मामला उमराव वाटिका के पीछे जल निगम कार्यालय के समीप अवैध निर्माण का है। बिल्डर धर्मेंद्र वशिष्ठ ने 1000 वर्ग मीटर एरिया में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 8 फ्लैटों का निर्माण करा लिया था। 30 जुलाई 2020 को समूचे परिसर को सील कर दिया गया। यहां भी सील तोड़ कर निर्माण पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
इधर क्वार्सी बाईपास पर विनोद वर्मा नाम के व्यक्ति ने बिना नक्शा पास कराए दो दुकान एवं एक भवन बना लिया था। इस भवन में लक्ष्य हॉस्पिटल संचालित है। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि दोनों दुकानों को सील कर दिया है और लक्ष्य हॉस्पिटल संचालक को भवन खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भवन खाली होने के बाद उसे सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा इमरान द्वारा धौर्रा माफी बड़े बाबू पुलिया के पास क्वार्सी बाईपास स्थित निर्माण, जन्नत परवीन व अफ़जाल खान का धौर्रा माफी बाबू पुलिया के पास क्वार्सी बाईपास स्थित निर्माण, शनि व रामकुमार शर्मा का गांव बोनेर स्थित केनरा बैंक के ऊपर प्रथम तल पर निर्माण तथा राजेंद्र सिंह का क्वार्सी बाईपास नाला स्थित निर्माण सील कर दिया गया। यह सभी निर्माण बिना नक्शा पास कराए हुए थे।