फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Farmers stopped JCB for cutting trees, uproar

अलीगढ़ : पेड़ काटने पर किसानों ने रुकवाई जेसीबी, हंगामा

Sun, 21 Nov 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Farmers stopped JCB for cutting trees, uproar
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए नापजोख चल रही है। आसपास के किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी भी जमीन नाप रहा है। शनिवार को नापजोख के दौरान कुछ हरे पेड़ काटने पर किसान भड़क गए और उन्होंने जेसीबी रुकवाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कोल ने किसानों से वार्ता कर विवाद सुलझाया। उसके बाद किसानों की मौजूदगी में नापजोख का काम कराया।
विज्ञापन

लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट जारी हो चुका है। वर्तमान में तहसील कोल की टीम पहले चरण में 40 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि में नापजोख करने में जुटी है।
विज्ञापन

लेकिन टीम को स्थानीय किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन विश्वविद्यालय की जमीन की आड़ में उनके खेतों की भूमि को भी नाप रहा है। इस चक्कर में आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कुछ हरे पेड़ काटने की सूचना पर किसान भड़क गए और उन्होंने जेसीबी रुकवाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां पर काम रुक गया। सूचना मिलते ही एसडीएम कोल, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
इस बीच संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे एडीएम प्रशासन डीपी पाल भी वहां आ गए। दोनों अधिकारियों ने आसपास के किसानों को बुलाकर उनकी समस्या सुनी और सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि में ही राज्य विश्वविद्यालय निर्माण कराया जाएगा।

एसडीएम कोल संजीव ओझा ने स्वीकार किया कि राज्य विश्वविद्यालय की जमीन के आसपास के गांवों के किसान अपनी भूमि राज्य विवि की हद में जाने को लेकर चिंतित थे और निरंतर विरोध जता रहे थे। उन्हें समझा दिया गया है। उन्हीं की मौजूदगी में नापजोख का काम कराया गया है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed