फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Farmers' movement is a mass movement to save freedom: DP Singh

किसान आंदोलन आजादी बचाने का जनांदोलन है : डीपी सिंह

Sun, 15 Aug 2021 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Farmers' movement is a mass movement to save freedom: DP Singh
तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर पिछले नौ महीने से चल रहा किसान आंदोलन आजादी बचाने का जनांदोलन है। यह विचार अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में गाजीपुर मोर्चा कमेटी के सदस्य किसान नेता डीपी सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के लागू होने पर देश में खेती किसान नहीं कंपनियां करेंगी। कृषि जिंसों का समूचा व्यापार बड़े-बडे कारपोरेट के हाथों में चला जाएगा। आज जनता का हर वर्ग किसान आंदोलन के साथ है और इसके विजय की कामना कर रहा है।
विज्ञापन

मिशन उत्तर प्रदेश पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि मिशन उत्तर प्रदेश देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का नारा है। 5 सितंबर को मुज्जफरनगर में आयोजित किसानों की रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें संपूर्ण देश का किसान जुटेगा और कारपोरेट और मौका परस्त ताकतों के खिलाफ हुंकार भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सेमिनार में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के प्रो. अशोक प्रकाश, भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, किसान सभा के ऐहतेशाम बेग, आल इंडिया बैंक एंप्लायज एसोसिएशन के ललित शर्मा व संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक क्रांतिकारी किसान यूनियन के शशिकांत ने भी संबोधित किया।

सेमिनार की अध्यक्षता एडवोकेट ओपी शर्मा व सीटू के नेता सुरेंद्र सिंह ने की। सेमिनार का संचालन ईदरीश मोहम्मद ने किया। सेमिनार में किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड राजसिंह, जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, भाकियू टिकैत के सुभाष शर्मा, प्रमोद वर्मा, भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष रमेशचंद्र विद्रोही, सुरेशचंद गांधी, गोकुल करन, इरफान अंसारी, मनोज सिसौदिया, राजकुमार शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, गोपी सिंह आदि किसान नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed