{"_id":"5f690ebd8ebc3ee1d21e49f8","slug":"aligarh-fake-medical-oxygen-plant-caught-in-kasimpur-city-office-news-ali2444051174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कासिमपुर में मेडिकल ऑक्सीजन का फर्जी प्लांट पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कासिमपुर में मेडिकल ऑक्सीजन का फर्जी प्लांट पकड़ा
विज्ञापन
अलीगढ़: कासिमपुर में मेडिकल ऑक्सीजन का फर्जी प्लांट पकड़ने के बाद कार्रवाई करते सिटी मजिस्ट्रेट
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मेडिकल ऑक्सीजन गैस की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सोमवार रात को जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की। इसमें जवां के कासिमपुर रोड स्थित साथा गांव में संचालित राधा इंडस्ट्रियल गैसेस के नामक फर्जी प्लांट पकड़ा गया।
प्लांट के प्रबंधक को भी दबोच लिया गया। उसके यहां से ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों का जखीरा, गाड़ी व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। देर रात खबर लिखे जाने तक जांच टीम निरीक्षण में जुटी रही। प्लांट को सील करने की तैयारी पर भी काम जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह के मुताबिक साथा में राधा इंडस्ट्रियल गैसेस के नाम से फर्जी प्लांट संचालित मिला।
प्लांट के मालिक को पकड़ लिया गया है। प्लांट के भीतर से 300 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर, चार गाड़ियां व अन्य उपकरण बरामद हुआ है। मौके पर प्लांट संचालक मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। प्लांट को सील करने की प्रक्रिया की जा रही है।