फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition from 1 to 28 February

Aligarh Numaish: 28 दिन तक होगा अलीगढ़ महोत्सव आयोजन, 1 फरवरी से लगेगी, इस बार यह होगा खास

Thu, 28 Nov 2024 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:25 PM IST
सार

अलीगढ़ की नुमाइश इस बार 1 से 28 फरवरी तक लगेगी। नुमाइश में महाकुंभ के आयोजन का प्रचार होगा। कृष्णांजलि मंच और कोहिनूर मंच पर होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष जोर होगा। प्रयास रहेगा कि उन्हीं कलाकारों का चयन किया जाए, जो पहले जिले में न आए हों।

विज्ञापन
Aligarh exhibition from 1 to 28 February
अलीगढ़ की नुमाइश के बारे में बैठक लेते डीएम विशाख जी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव) का आयोजन 1 से 28 फरवरी तक होगा। डीएम विशाख जी. की अध्यक्षता में 28 नवंबर को नुमाइश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि इस वर्ष का आयोजन 28 दिनों तक चलेगा। महाकुंभ का प्रचार करने के साथ ही आमजनमानस के लिए शिक्षाप्रद एवं स्वस्थ मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि कार्यक्रमों के लिए सीडीओ प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण होगा। खेल महोत्सव के तहत समस्त खेलों का आयोजन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में किया जाएगा। बीते वर्षों की तरह शिविर, शिल्प ग्राम एवं कृषि कक्ष के मध्य स्थापित होंगे। नुमाइश के सुंदरीकरण, रंगाई पुताई के कार्य 15 दिसंबर तक पूरे किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी। सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर निगम को दिया गया। नुमाइश के प्रभारी अधिकारी एवं सामान्य मंत्री के वित्तीय अधिकारों में भी वृद्धि होगी। नुमाइश में महाकुंभ के आयोजन का प्रचार होगा।
विज्ञापन

 
डीएम ने कहा कि कृष्णांजलि मंच और कोहिनूर मंच पर होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष जोर होगा। प्रयास रहेगा कि उन्हीं कलाकारों का चयन किया जाए, जो पहले जिले में न आए हों। नुमाइश में आवंटित दुकानों की सबलेटिंग पर पूर्णरूप से अंकुश रहेगा। दुकानदारों को इसकी जानकारी दी जाएगी। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की रहेगी। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी अमित कुमार भट्ट ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, नगर आयुक्त विनोद कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा, नुमाइश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. मुदस्सिर अली, जावेद सईद, धनजीत वाडरा, डाॅ. राकेश सक्सेना, विष्णु कुमार बंटी, मुबीन खान, अहमद सईद सिद्दीकी, गयाप्रसाद गिर्राज, मुख्तार जैदी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed