{"_id":"62927625b1f0520a8660f776","slug":"aligarh-everyone-should-cooperate-in-nation-building-divisional-commissioner-aligarh-news-ali2926308164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सभी को राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए सहयोग : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सभी को राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए सहयोग : मंडलायुक्त
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सारवकर की जयंती पर कार्यक्रम म?
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर शनिवार को एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, क्योंकि इससे महापुरुषों के बारे में बच्चे जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। भविष्य में छात्र जहां भी हों, वह किसी भी क्षेत्र में जाएं, वहां अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सफलता का एक ही मंत्र है, वह मेहनत है। मंडलायुक्त ने कहा कि बहुत से महापुरुषों को कहानियां लोगों को मालूम नहीं पड़ पाती हैं तो इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे सभी लोग उनके बारे में जान सकें और उन्हें अपना आदर्श बना सकें।
विज्ञापन
छात्रों ने वीर सावरकर के संघर्ष पर एक लघु नाटिका का मंचन किया। स्कूल के निदेशक इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि छात्रों को वीर सावरकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कमल चौहन, ममता गुप्ता, प्रीति शर्मा, रितु गौतम, निर्मल उपाध्याय, आस्था मिश्रा, गरिमा सक्सेना, जया भारद्वाज, माधवी सिंह, प्रतीक भारद्वाज, मनोज यादव, नीलम मिश्रा, अंशुल शर्मा, अचर्ना शर्मा, अनिल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।