फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Even on Wednesday, passengers facing shortage of roadways buses

अलीगढ़ : बुधवार को भी रोडवेज बसों की कमी से जूझे यात्री

Thu, 25 Nov 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Even on Wednesday, passengers facing shortage of roadways buses
सारसौल स्थित परिवहन निगम के वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
बुधवार को भी रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों को जूझना पड़ा। चालक-परिचालक का स्टाफ पूरा न होने से बुधवार को परिवहन निगम की सभी बसें वर्कशॉप से नहीं निकल पाईं। ऐसे में रूट पर बसों की संख्या सीमित रही। हालात यह रही कि लोगों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। किसी बस के आते ही यात्री सामान और बच्चों को शरीर से चिपकाए हुए दौड़ लगा देते।
विज्ञापन

बुधवार को अलीगढ़ डिपो की कुल 115 बसों में से शाम तक 40 बसें रवाना हो पाईं, जबकि बुद्धविहार डिपो की कुल 133 में से 53 बसें ही रूट पर चल सकीं। बताया गया कि सहालग के चलते स्टाफ अवकाश पर चल रहा है। बताते हैं कि अलीगढ़ डिपो की 115 बसों में 20 प्रतिशत से अधिक बसें तकनीकी सामान के अभाव में खराब हैं।
विज्ञापन

इस डिपो की 75 बसें ही इन दिनों चल रही थीं लेकिन स्टाफ के अभाव में बुधवार की शाम चार बजे तक कुल 53 बसें ही वर्कशॉप से निकलीं। इसी तरह बुद्धविहार डिपो की 133 बसों में से 25 प्रतिशत बसें खराब हैं। इस डिपो की 52 बसें ही नियमित रूप से संचालित थीं, लेकिन बुधवार को 40 बसें ही रवाना हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि दोनों एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि स्टाफ को इस तरह छुट्टी देने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बसों का संचालन प्रभावित न हो। बृहस्पतिवार को पूरी तैयारी के साथ अधिकांश बसों को संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed