फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Entry will not be available in the exhibition without mask, challan will be deducted

अलीगढ़ : नुमाइश में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, कटेगा चालान

Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Entry will not be available in the exhibition without mask, challan will be deducted
ओमिकॉन वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में रात्रि कर्फ्यू घोषित करने के बाद अलीग? - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश में कोरोना वायरस व ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए लागू की गई रात्रिकालीन कर्फ्यू व्यवस्था शनिवार से लागू हो गई। इसको देखते हुए राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं। नुमाइश मैदान में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम रात 10:45 बजे तक ही हो सकेंगे। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे बिना मास्क सामान खरीदने आए किसी भी व्यक्ति को सामान न दें। इन व्यवस्थाओं को लागू कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एवं नुमाइश प्रभारी ने शनिवार को समूचे नुमाइश परिसर का दौरा कर दुकानदार एवं आयोजकों को दिशा-निर्देश दिए। चेतावनी दी कि रविवार से बिना मास्क लगाए लोगों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि नुमाइश ग्राउंड में बिना मास्क आने वाले दर्शकों के लिए नो एंट्री की व्यवस्था लागू हो गई है। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे खुद भी मास्क पहने और कर्मचारियों को भी पहनवाएं। बिना मास्क ग्राहक को सामान न बेचें। कार्यक्रमों के आयोजकों एवं प्रायोजकों को अपने कार्यक्रम रात 10:45 बजे तक हर हालत में बंद करने की हिदायत दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहिनूर मंच एवं कृष्णांजलि में होने वाले बड़े-बड़े कार्यक्रमों में भी बिना मास्क प्रवेश वर्जित रहेगा। चाहे वह वीआईपी हो, अफसर, कर्मचारी या दर्शक बिना मास्क यहां प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। हर व्यक्ति अपने हाथ सैनिटाइज करके ही अंदर प्रवेश करेगा। कार्यक्रम स्थल पर रखे सोफों के बीच भी दूरी रखी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तीन आदमियों वाले सोफे पर बीच के व्यक्ति के स्थान पर क्रास लगवा दिया गया है।

दुकानदारों को अपनी दुकानें रात 11 बजे तक बंद करने के लिए कहा गया है। 11 बजे हाई मास्क लाइटें बंद करवा दी जाएंगी। कोहिनूर मंच पर क्षमता से अधिकतम 200 व्यक्तियों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। कृष्णांजलि मंच पर क्षमता से आधे दर्शक ही आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान माइक से उद्घोषणा कराई गई है कि रविवार से जो भी व्यक्ति बिना मास्क मिला, उसका चालान काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed