{"_id":"614f70ef8ebc3e47160800c1","slug":"aligarh-entrance-exam-for-plus-two-and-diploma-engineering-in-amu-today-city-office-news-ali274158026","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एएमयू में प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एएमयू में प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा में 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में 30 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
स्नातक और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के बाद यह विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए बड़ी प्रवेश परीक्षा है। प्रवेश परीक्षा के लिए बाहर के शहरों से भी अभ्यर्थी आ रहे हैं। इसको देखते हुए शहर में ठहरने के स्थान भी पूरी तरह बुक होने की स्थिति में आ गए हैं।
डिप्टी प्रॉक्टर डॉक्टर सैयद अली नवाज जैदी कहते हैं कि प्लस टू कक्षा 11 के लिए साइंस वर्ग में प्रवेश के लिए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12 के बीच होगी। इसमें 10119 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा 11 आर्ट व कॉमर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 से 5 के बीच में होगी। इसके लिए 3670 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।