{"_id":"629277924540900cdd25ced2","slug":"aligarh-encroachment-removed-in-rasalganj-amid-protests-and-fights-aligarh-news-ali2926311155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विरोध और नोकझोंक के बीच रसलगंज में हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विरोध और नोकझोंक के बीच रसलगंज में हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
रसलगंज से बारहद्वारी तक नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान में महाबली द्वारा तोड़फोड़ करने प
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के रसलगंज से लेकर बारहद्वारी इलाके में शनिवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दौरान कई जगह विरोध और नोकझोंक हुई। वहीं फर्नीचर बाजार में रैंप व पक्के निर्माण न तोड़ने पर पक्षपात का आरोप लगा।
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में टीम ने कठपुला स्थित रसलगंज चौराहे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान बारहद्वारी रोड पर दुकानों के आगे नाली पर हो रहे पक्के अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया तो कुछ जगह विरोध हुआ और नोकझोंक हुई। मगर पुलिस के आगे एक न चली।
इस दौरान कुछ लोगों ने टीनशेड, बेंच, तिरपाल, बांस-बल्ली को स्वयं हटा लिया। रसलगंज में मछली बाजार, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया। इस दौरान भेदभाव का आरोप लगा। अभियान फर्नीचर बाजार में इस दौरान पक्षपात दिखाई दिया। टीम ने कई दुकानदारों के निर्माण नहीं तोड़े। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
लालडिग्गी से बीएसएनएल तक बंद रहेगा आवागमन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रविवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय से बीएसएनएल तक रविवार को दिन में अंडरग्राउंड वायरिंग बिछाने का काम होगा। इसके कारण रविवार को इस मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। नगर निगम के मीडिया सहायक अहसान रब ने बताया कि इस मार्ग पर बाकी सभी काम रात में हो रहे हैं, इसलिए यातायात बंद नहीं रखा जाएगा। वायरिंग बिछाने का काम रविवार को किया जाना है। इसलिए यातायात बंद रखा जाएगा। लोगों से रविवार को इस मार्ग से न चलने की अपील की है।