{"_id":"6373eddf0820656a9b682b16","slug":"aligarh-drunken-father-kills-daughter-and-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh : नशे में धुत पिता ने की बेटी की हत्या, मां से झगड़ा करने पर टोका था तो ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh : नशे में धुत पिता ने की बेटी की हत्या, मां से झगड़ा करने पर टोका था तो ले ली जान
Wed, 16 Nov 2022 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
एक्शन में पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक थाना क्षेत्र के गांव आबूपुर में मंगलवार देर शाम शराब के नशे में धुत पिता ने किशोरी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के मूल में नशे में धुत होकर आए पिता द्वारा मां से मारपीट का विवाद सामने आ रहा है। इस दौरान बेटी ने बीच में टोका टाकी की तो पिता ने बेटी को निशाने पर ले लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। देर रात खबर पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक गांव आबूपुर निवासी किसान शैलेंद्र सिंह जादौन मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी अर्चना से मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान 12वीं की छात्रा बड़ी बेटी 17 वर्षीय शिवानी बीच-बचाव में आई और उसने पिता की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने बेटी को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत ना हुआ और वह कहीं से हथियार ले आया। इस दौरान उसने दो गोली बेटी के मारी, जिसमें एक गोली कंधे में और दूसरी सीने में लगी।
विज्ञापन
हालांकि मौके पर तीन राउंड फायर होने की बात कही गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मगर काफी देर तक पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई। किसी तरह घटना की खबर पास के गांव भरतपुर बझेड़ा निवासी शिवानी के मामा ललित को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर दी। सूचना पाकर सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह व इन्स्पेक्टर आदि मौके पर पहुंच गए। तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मुकदमे की कार्रवाई की गई ।
विज्ञापन
मामा ललित ने अपने बहनोई शैलेंद्र व उसके सहयोगी राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि पुलिस टीमें लगा दी गई हैं और आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शैलेंद्र शराब पीने का आदि है। आये दिन नशे में घर पहुंच कर इसी तरह की हरकत करता था। लगातार बच्चे यह सब सहन करते आ रहे थे। आज बेटी ने विरोध किया तो पूरा गुस्सा बेटी पर उतार दिया।