{"_id":"61a286bf556b420cfa163bcc","slug":"aligarh-doctors-removed-the-surgical-sponge-left-in-the-stomach-city-office-news-ali2792176176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पेट में छोड़े गए सर्जिकल स्पंज को चिकित्सकों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पेट में छोड़े गए सर्जिकल स्पंज को चिकित्सकों ने निकाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के निजी अस्पतालों में चिकित्सकों की ओर से तीन मरीजों के पेट में छोड़े गए सर्जिकल स्पंज को जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अफजाल अनीस के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने गासिपिबोमा के तीन रोगियों के पेट से स्पंज को हटा दिया, जो गलती से उनके शरीर के अंदर रह गए थे।
प्रो. अनीस ने बताया कि दो रोगियों के शरीर में निजी चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के दौरान स्पंज छोड़ दिया गया था, जबकि एक चिकित्सा केंद्र में एक मरीज की हिस्टेरेक्टॉमी प्रक्रिया के बाद स्पंज (कपास) छोड़ दिया गया था, जो कई महीनों से उस के पेट में था।
उन्होंने कहा कि पेट में कई दिनों से स्पंज लिए यह मरीज बुखार, उल्टी और दर्द से पीड़ित थे। जब उनका सीटी स्कैन किया गया तो गासिपिबोमा का पता चला, जिसे ऑपरेशन के बाद हटा दिया गया। मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। ब्यूरो