{"_id":"620fb5dec9894f244209bcdf","slug":"aligarh-doctor-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-clinic-used-to-have-a-rift-with-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डॉक्टर ने क्लीनिक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से रहती थी अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डॉक्टर ने क्लीनिक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से रहती थी अनबन
Fri, 18 Feb 2022 08:36 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:36 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चंबा देवी क्लीनिक अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने अपने क्लीनिक पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह में चंपा देवी क्लीनिक है। शुक्रवार शाम क्लीनिक के डॉक्टर ने पहली मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में कोई ऊपर गया तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन