{"_id":"61a28da649e56d492a6bfc42","slug":"aligarh-dm-inspected-shri-ram-gaushala-taharpur-city-office-news-ali2792188118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डीएम ने किया श्रीराम गोशाला ताहरपुर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डीएम ने किया श्रीराम गोशाला ताहरपुर का निरीक्षण
विज्ञापन
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को श्रीराम गोशाला ताहरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रात्रि में सर्दी का प्रकोप ज्यादा हो रहा है, जो आने वाले समय में अपना भयंकर रूप दिखाने वाला है। ऐसे में आवश्यक है कि समय रहते गोवंशों को शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए जाएं। चारा व पानी की समुचित व्यवस्था रखी जाए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान तेज हवाओं एवं ठंड से बचाव के लिए टिन शेड, तिरपाल आदि की समय से समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं भी ठंड एवं शीतलहर से गोवंशों की क्षति नहीं होनी चाहिए। सभी एसडीएम स्वयं भ्रमण कर गोशाओं की व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखें।
क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी रोस्टर तैयार कर बारी-बारी से गोशालाओं का निरीक्षण कर गोवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं देखरेख करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गो संरक्षण की मॉनिटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
ऐसे में शासन की प्राथमिकता वाले इस कार्य में लापरवाही न बरतते हुए मानवीय संवेदना अपनाकर गोवंशों के ठंड एवं शीतलहर से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं गोशाला संचालक उपस्थित रहे।