फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM Indra Vikram Singh sifted jalebi and made kachoris used shovel

Shramdaan: अलीगढ़ डीएम ने छानीं जलेबी और बनाईं कचौड़ी, चलाया फावड़ा, यह देख सभी आश्चर्य चकित रह गये

Sun, 15 Jan 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फावडे से मिट्टी खींची। एनआईसी के सामने इंटरलॉकिंग ब्रिक्स को लगाया। भूमि का समतलीकरण एवं गन्दे पडे़ स्थानों की साफ-सफाई की। हलवाइयों के साथ जलेबियां छानीं और कचैडियां भी बनाईं। डीएम ने दो दिव्यांग कलक्ट्रेट कार्मिकों को अपने हाथों से खाना की थाली परोसी।

विज्ञापन
Aligarh DM Indra Vikram Singh sifted jalebi and made kachoris used shovel
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह जलेबी बनाते हुए - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह का संदेश देने का अलग ही अंदाज रहता है। डीएम ने जलेबी छांनकर और कचौड़ी बनाकर संदेश दिया कि श्रमदान को अपनी आदत में लाएं। जिससे आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी, सामाजिक, पारिवारिक एवं निजी जीवन में नया अनुभव प्राप्त होगा। आप किसी न किसी के लिये प्रेरणास्रोत भी बनेंगे।

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने स्वर्ण जयंती पार्क में फावडे से मिट्टी खींची। एनआईसी के सामने इंटरलॉकिंग ब्रिक्स को लगाया। भूमि का समतलीकरण एवं गन्दे पडे़ स्थानों की साफ-सफाई भी की। श्रमदान के बाद उन्होंने एनआईसी बरामदे में स्वल्पाहार तैयार कर रहे हलवाइयों के साथ जलेबियां छानीं और कचैडियां भी बनाईं। डीएम ने दो दिव्यांग कलक्ट्रेट कार्मिकों सलीम एवं सुरेन्द्र को अपने हाथों से खाना की थाली परोस कर खाने को दी तदोपरांत स्वयं भी अन्न ग्रहण किया। यह देख सभी आश्चर्य चकित रह गये कि क्या कोई जिलाधिकारी इतना कुछ कर सकता है।  
विज्ञापन


फावड़ा चलाते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों समेत मीडिया कार्मिकों ने कलेक्ट्रेट में श्रमदान किया। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि यदि हम सप्ताह में सामाजिक दूरी, छोटे-बडे, अमीर-गरीब, जाति-धर्म का भेद मिटाकर सार्वजनिक स्थल पर जनसहभागिता के साथ श्रमदान करते हैं, तो इससे सामाजिक समरसता का भाव तो पैदा होता ही है, सार्वजनिक स्थानों से जुडाव, लगाव भी उत्पन्न होता है। 

इन्होंने किया श्रमदान
एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त अमित कुमार भटट, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, सीवीओ डा0 बीपी सिंह, डीएसओ शिवाकांत पाण्डेय, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, सहायक निवार्चन अधिकारी कौशल कुमार, जिला अल्प बचत अधिकारी पियूष कुमार आदि ने श्रमदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed