{"_id":"6251ec22ceaa6774bf339377","slug":"aligarh-dm-got-lock-in-ultrasound-room-instructions-were-given-to-get-new-machine-aligarh-news-ali2889269179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अल्ट्रासाउंड कक्ष में डीएम को लगा मिला ताला, नई मशीन मंगवाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अल्ट्रासाउंड कक्ष में डीएम को लगा मिला ताला, नई मशीन मंगवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
जिला मलखान सिंह चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत करती डीएम सेल्वा कुमारी। वि?
- फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल में शनिवार सुबह जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अचानक औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, नेत्र चिकित्सा विभाग, दवाएं, आपातकालीन विभाग, अल्ट्रासाउंड कक्ष आदि का निरीक्षण किया। मौके पर अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला मिला तो चाबी मंगाकर खुलवाया। भविष्य में कभी भी इस कक्ष में ताला न लगाने की हिदायत दी। साथ ही पुरानी मशीनों की जगह नई मशीनें मंगवाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण शुरू किया तो ओपीडी में सभी चिकित्सक मरीजों को परामर्श देते मिले। नेत्र परीक्षण कक्ष में आंखों का इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत की। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका देखा तो चाबी मंगवाई। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि भविष्य में समय से सभी कक्ष खोले जाएं।
सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जानने के बाद आपातकालीन विभाग, कोविड वार्ड, ब्लड बैंक आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर में समुचित साफ. सफाई सुनिश्चित की जाए। मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। चिकित्सालय आए मरीजों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उचित निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने रेडियोलॉजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, माइक्रोस्कोपिंग एरिया, रसीद काउंटर, सर्जिकल वार्ड, सामान्य वार्डों का निरीक्षण भी किया। अनुपयोगी सामान हटाकर नया सामान मंगाने के लिए भी कहा। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, सीएमएस ईश्वर देवी बत्रा आदि मौजूद रहे।