फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh division lags behind in communicable disease control

Aligarh News: संचारी रोग नियंत्रण में अलीगढ़ मंडल फिसड्डी, रेड जोन में चारों जिले

Sat, 26 Oct 2024 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह शासन को भेजी जाती है। जिसके आधार पर शासन द्वारा रैंकिंग जारी की जाती है। रैंकिंग में कासगंज का कंपोजिट स्कोर 75 फीसदी, हाथरस का 82 फीसदी, अलीगढ़ का 84 फीसदी और एटा का 89 फीसदी है।

विज्ञापन
Aligarh division lags behind in communicable disease control
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान में मंडल के चारों जनपद प्रदेश की सूची में रेड जोन में शामिल हैं। प्रदेश भर के जिलों की रैंकिंग सूची में कासगंज 69वें, हाथरस 65वें, अलीगढ़ 61वें और एटा 50वें स्थान पर है। मंडल के नगर विकास और पंचायती राज विभाग समेत सात विभागों की लापरवाही के कारण डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तो 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा, शिक्षा, आपूर्ति, बाल विकास विभाग, पंचायती राज व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग समेत 12 विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सभी विभाग मिलकर लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक करते हैं।
विज्ञापन


इस अभियान की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह शासन को भेजी जाती है। जिसके आधार पर शासन द्वारा रैंकिंग जारी की जाती है। रैंकिंग में कासगंज का कंपोजिट स्कोर 75 फीसदी, हाथरस का 82 फीसदी, अलीगढ़ का 84 फीसदी और एटा का 89 फीसदी है। 100 फीसदी कंपोजिट स्कोर के साथ मिर्जापुर, मऊ, वाराणसी, बागपत, भदोही समेत 13 जिले संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे हैं। जबकि लखनऊ 94 फीसदी स्कोर के साथ 36वें, गोरखपुर 98 फीसदी स्कोर के साथ 15वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed