फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh division close to being corona free

कोरोना मुक्त होने के करीब अलीगढ़ मंडल

Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh division close to being corona free
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अलीगढ़ मंडल के लिए अच्छी खबर है। मंडल के तीन जनपदों में कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं है। एटा में पॉजिटिव मिले तीन लोग दूसरे जनपद में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने अलीगढ़ सहित मंडल के हाथरस, एटा एवं कासगंज जनपद में काफी तबाही मचाई थी। सरकारी रिकार्ड में चारों जनपदों में 227 मौतें दर्ज हैं, जबकि मौत का आंकड़ा इससे कई गुणा ज्यादा है। सरकारी आंकड़ों में सबसे अधिक मौत एटा जनपद में दर्ज है। दूसरी लहर के दौरान यहां मृतकों की संख्या 92 है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 51, कासगंज में 48 और हाथरस में 36 की मौत का उल्लेख सरकारी दस्तावेजों में हैं। मंडल के चारों जनपदों में 1 अप्रैल 2021 से अब तक 20573 लोग संक्रमित हुए हैं। 11 लाख 20 हजार 107 लोगों की सैंपलिंग हुई है। दो लाख 15 हजार 63 संपर्कियों की जांच हुई है। अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि मंडल के चार में से तीन जनपद में एक भी सक्रिय केस नहीं है। एटा में तीन लोग संक्रमित मिले थे, जो वर्तमान में दूसरे जनपद में आइसोलेट हैं। ये लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगातार 28 दिन तक नया केस नहीं मिलने पर जनपद या मंडल को कोरोना मुक्त घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed