{"_id":"5ffa02008ebc3e2e2358de08","slug":"aligarh-district-top-in-unique-id-city-office-news-ali2533236154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की यूनिक आईडी बनाने में जिले ने किया प्रदेश में टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की यूनिक आईडी बनाने में जिले ने किया प्रदेश में टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिक आईडी जारी करने के मामले में अलीगढ़ जिले ने पूरे सूबे भर में टॉप किया है। यहां अब तक कुल 87.48 फीसदी आईडी कार्ड जारी हो चुके हैं। अमरोहा दूसरे व सिद्धार्थ नगर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। यह यूनिक आईडी दिव्यांगों के लिए सभी सरकारी सुविधाओं को दिलाने में मददगार है। इसमें दिव्यांग की पहचान से लेकर सभी जानकारियां फीड होती हैं।
यह कार्ड रेलवे, रोडवेज के अलावा अन्य सरकारी व गैर सरकारी विभागों में प्रयोग हो सकता है। इसके अलावा पेंशन आदि बनवाने में सहायक है। इस यूनिवर्सल दिव्यांग आईडी कार्ड में चिप लगी है। इसमें दिव्यांग शैक्षिक योग्यता, उम्र, पिता का नाम, पता व अन्य आवश्यक जानकारियां होती हैं। अलीगढ़ जिला यूनिक आईडी जारी करने में पहले स्थान पर है।
अब तक जिले में कुल 13931 यूनिक आईडी कार्ड जारी हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर अमरोहा है। यहां भी करीब 87.45 फीसदी दिव्यांगों के कार्ड जारी हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर सिद्धार्थ नगर व चौथे नंबर पर हाथरस है। पांचवें नंबर पर बिजनौर है। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विवि सत्यार्थी ने कहा कि जिन दिव्यांगों के कार्ड रह गए हैं, उनके भी जल्द ही कार्ड तैयार करा दिए जाएंगे।