फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: District ODF... 10 percent houses did not have toilets

अलीगढ़ : जिला ओडीएफ... 10 फीसद घरों में नहीं बने शौचालय

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: District ODF... 10 percent houses did not have toilets
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कागजों पर भले ही जिला ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित हो चुका है, लेकिन यह हकीकत है कि अभी 10 फीसद घरों में शौचालय नहीं बन सके हैं। पिछले दिनों जिले में किए गए सर्वे में यह स्थिति सामने आई है। इसको लेकर विभागीय अफसर अब वंचित रहे परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।
सर्वे में सामने आई सच्चाई
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त बनाने को घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। देहात क्षेत्र में पंचायत राज विभाग, शहर में नगर निगम व नगर निकायों को इसका जिम्मा मिला है। नेशनल एन्युअल रूरल सैनिटेशन (नार्स) ने सर्वे कराया तो पता चला कि जिले की 867 ग्राम पंचायतों में करीब 2.64 लाख शौचालय बनाए गए हैं। सर्वे में करीब 10 फीसद परिवार ऐसे मिले हैं, जहां शौचालय नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों को सौंपी जिम्मेदारी
शासन ने जिले को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित कर दिया है। अब ओडीएफ क्लीनिक की शुरूआत की गई है। इस योजना में नए शौचालय आवंटन के साथ ही बेकार पड़े शौचालयों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसका जिम्मा ग्राम पंचायत सहायकों को सौंपा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही ओडीएफ प्लस योजना संचालित की जा रही है। खैर ब्लाक की 79 ग्राम पंचायतों में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पंचायत भवनों पर ओडीएफ क्लीनिक का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पंचायत सचिव, खंड प्रेरक व पंचायत सहायक मिलकर शौचालय से वंचित पात्र परिवारों की सूची तैयार कराने के साथ ही बने शौचालय की जिओ टैगिंग कराने में मदद करेंगे। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि शौचालय से वंचित पात्र परिवारों को शौचालय आवंटित कर लाभान्वित करने के लिए ही ओडीएफ क्लीनिक की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed