फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Dhanipur Mandi Paddy Sale Chaos

अलीगढ़: मंडी में रात काट रहे किसान, फिर भी नहीं बिक रहा धान, वाहनों की कतार से लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था

Sun, 11 Oct 2026 10:35 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 11 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

धान बेचने के लिए किसान मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीद की सुस्त रफ्तार और अव्यवस्थाओं के चलते उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है। मंडी में वाहनों की लंबी कतारों का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा।

विज्ञापन
Aligarh Dhanipur Mandi Paddy Sale Chaos
धनीपुर मंडी में लगे धान के ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन मंडी बंद रहने के बाद शुक्रवार देर रात मंडी खुलते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की पूरी रात मंडी में इंतजार करते ही बीती, लेकिन सुबह भी धान नहीं बिक सका। रातभर धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी रहीं। उधर, किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी में ही दिन और रात काट रहे किसानों के सामने खाने-पीने से लेकर आराम तक का संकट है। 

विज्ञापन


उपज नहीं बिकने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। धान बेचने के लिए किसान मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीद की सुस्त रफ्तार और अव्यवस्थाओं के चलते उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है। मंडी में वाहनों की लंबी कतारों का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


धान बेचने के लिए मंडी पहुंचे किसानों को खरीद शुरू होने और अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें समय के साथ अतिरिक्त परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। आढ़ती तनिष्क प्रताप सिंह व यश गोयल के अनुसार धान की कीमत में पिछले तीन-चार दिन में 300 रुपये से 400 रुपये तक प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। धान की अलग- अलग किस्में 2800 रुपये से लेकर 4275 रुपये प्रति क्विंटल तक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपज बेचने के लिए मंडी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर खरीद नहीं होने से उन्हें बार-बार मंडी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।- संजय शर्मा , रायपुर सुनामई

मंडी पहुंचने के बाद भी समय पर खरीद नहीं हो रही है। घंटों इंतजार के बावजूद धान नहीं बिकने से खेती-किसानी के दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं।- प्रेम शंकर, पुरदिलनगर
उम्मीद थी कि मंडी खुलने के बाद उनका धान आसानी से बिक जाएगा। बिक्री प्रक्रिया धीमी होने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।- साैरभ जिराैली हीरा सिंह

धान की बिक्री में देरी के कारण फसल खराब होने का भी डर है। अपनी मेहनत का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।- उमेश भुवनखेड़ा
धान की आवक अधिक होने व आस-पास के जिलों की मंडियां बंद रहने से धनीपुर मंडी में किसानों का दबाव बढ़ गया था। अब मंडी खुल जाने से दबाव कुछ कम हुआ है। किसानों की उपज की नीलामी के साथ ही लोडिंग- अनलोडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है।- मुकेश त्रिपाठी, मंडी सचिव धनीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed