{"_id":"62ba0b9d47568a55a815cdb4","slug":"aligarh-delhi-emu-passenger-train-closed-for-27-months-passengers-upset-city-office-news-ali294837244","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 माह से बंद पड़ी अलीगढ़ - दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 माह से बंद पड़ी अलीगढ़ - दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण 27 महीने से ईएमयू ट्रेन बंद है। जिसके कारण टूंडला से अलीगढ़ होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को पेशानी हो रही है। यहां से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग काम काज के लिए गाजियाबाद और दिल्ली जाते है और वहां से वापस आते हैं। अब कोरोना संक्रमण भी कम होने के कारण लोगों के अनुरोध पर सांसद सतीश गौतम ने फिर से इस ट्रेन का संचालन कराने के लिए रेल मंत्री को पत्र भेजकर अनुरोध किया है।
रेलवे ने कोरोना संक्रमण के कारण 22 मार्च 2020 से लोकल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इस ट्रेन के न चलने से लोगों को महंगे किराये की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि रेलवे ने कोरोना संक्रमण का असर कम हो जाने के बाद से अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। दैनिक यात्रियों की मांग को लेकर इस ट्रेन के फिर से संचालन के लिए स्थानीय रेलवे अफसरों के स्तर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। इसके बाद भी दोनों ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
सांसद बोले ...
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेल मंत्री को पत्र भेजकर ईएमयू पैसेंजर, टीएडी पैसेंजर ट्रेनों के अलावा बरेली से बांदी कुई वाया अलीगढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का फिर से संचालन कराने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
- सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़