फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Death of factory operator who set himself on fire

अलीगढ़ : खुद को आग लगाने वाले कारखाना संचालक की मौत

Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Death of factory operator who set himself on fire
कोतवाली के मोहल्ला सराय कुतुब में पांच दिन पहले संपत्ति विवाद के चलते पावर प्रेस संचालक द्वारा खुद को आग लगा ली गई थी। घायल की शुक्रवार की देर रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने बाबरी मंडी पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के मुताबिक सराय कुतुब बाबरी मंडी में रहने वाले 40 वर्षीय सुरेश कुमार का अपने भाइयों से कारखाने और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते पांच दिन पहले सुरेश कुमार ने स्वयं को आग लगा ली थी। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां पर शुक्रवार की रात में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरेश 6 बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन जैसे ही शव शनिवार को घर के पास पहुंचा तो बाबरी मंडी चौराहे के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। परिजनों की मांग की कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की तत्काल गिरफ्तारी हो। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन उर्फ सुनीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed