फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

अलीगढ़ः ससुरालियों पर 56 लाख रुपये हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Dec 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
थाना बन्नादेवी में महिला ने अपने ससुरालियों पर पति की मौत के बाद धोखाधड़ी से बैंक खाते से 56 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। थाना जवां क्षेत्र के साथा निवासी अरुणा सिंह ने एसएसपी से शिकायत की थी। अरुणा के अनुसार पांच फरवरी 2017 को बन्नादेवी के राम नगर स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी कार शो रूम में काम करने वाले भूपेंद्र के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालीजन दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद वह पति के साथ अलग अपार्टमेंट में रहने लगे। 17 दिसंबर 2020 को कार हादसे में उनकी मौत हो गई। अरुणा का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे गुमराह कर दो सादा चेक पर हस्ताक्षर कर पति को कंपनी से दिए गए 56 लाख रुपये की धनराशि बैंक से निकाल ली और हड़प ली। प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष बाबू ने बताया कि अरुणा सिंह की ओर से ससुर मदरेश कुमार, सास लोकेश कुमारी, जेठ विजय कुमार, जेठानी नीरज चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed