फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

22.48 की लूट का मामलाः एडीजी पहुंचे समद रोड, अहम सुराग मिले

Tue, 02 Jun 2020 10:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
घटनास्थल का मुआयना करते एडीजी जोन अजय आनंद साथ में डीआईजी प्रीतिंदर सिंह और एसएसपी मुनिराज जी। - फोटो : CITY OFFICE
समद रोड पर एलआईसी कार्यालय के बाहर से सोमवार दिनदहाड़े हुई 22.48 लाख की लूट की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। एक तरफ जहां डीजीपी जहां पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, मंगलवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने भी यहां आकर घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों संग अब तक के अपडेट पर समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में इतना ही बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने इस खुलासे में आठ टीमें लगाए जाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

एडीजी अजय आनंद आगरा से चलकर दोपहर 12 बजे सीधे घटना स्थल समद रोड पहुंचे। यहां उन्होंने डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद और सीओ तृतीय से जानकारी कर घटना स्थल को बारीकी से देखा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर घटना को पूरी तरह समझने के बाद उन्होंने घटना को वर्क आउट के लिए गठित आठों टीमों के लीडरों के साथ बातचीत की। साथ ही हर एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को फिर से खंगालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ एडीजी ने कंपनी के ही किसी करीबी का हाथ लूटकांड में होने की आशंका को देखते हुए प्रत्येक संदिग्ध की कुंडली खंगलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की तीन टीमों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के गैंग की कुंडली बारीकी से खंगालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एडीजी ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि वह ज्यादा कुछ खुलकर नहीं बोले। मगर, उन्होंने इतना जरूर कहा है कि लुटेरों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगा है। उसको लेकर काम किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस घटना का सफल अनावरण कर अपराधियों को जेल पहुंचा देगी।
सीसीटीवी में कैद हुई लूट, बिना नंबर की बाइक की खोज
एक जून की दोपहर 11.30 बजे समद रोड पर सीएमएस स्टाफ संग हुई 22.48 लाख लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एलआईसी बिल्डिंग के सामने एक ज्वेलरी शोरूम पर यह सीसीटीवी लगा है। रात तीन बजे तक चली खोज में पुलिस टीम को यह सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने बिना नंबर की बाइक की खोज तेज कर दी है।
इस सीसीटीवी फुटेज में में बाकायदा एक लुटेरा बाइक लेकर वैन के सामने सड़क के उस पार खड़ा है। दूसरा पैदल सड़क पर टहल रहा है। वैन एलआईसी साइड में गांधी आई की ओर मुंह करके खड़ी है। जैसे ही रजत शर्मा एलआईसी से निकलकर बैग लेकर आया और गाड़ी में सवार होने के लिए खिड़की खोल रहा है। तभी बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीनकर भागते हुए बाइक पर पीछे सवार हो जाता है। यह देख वैन के अंदर से गार्ड उतरता है और बंदूक तानकर फायरिंग करते हुए उनके पीछे भागता है। पीछे रजत भागता है और ड्राइवर भी वैन सेंटर प्वाइंट की ओर घुमाकर उन्हीं के पीछे भागता दिखाई दे रह है। इस आधार पर पुलिस ने शहर भर में बिना नंबर की बाइकों की खोज शुरू करा दी है। मंगलवार को दिन भर अभियान चलाकर दुबे पड़ाव सहित अन्य स्थानों से आधा दर्जन स्पलैंडर जब्त की हैं। वहीं इन बाइकों से जुड़े व जिले के पुराने क्राइम रिकार्ड के आधार पर आधा दर्जन संदिग्ध भी हिरासत में ले लिए हैं। इन संदिग्धों से लगातार पूछताछ चल रही है। बता दें कि रात तीन बजे तक खुद एसएसपी मुनिराज जी और पूरी पुलिस टीम घटनास्थल से लेकर सेंटर प्वाइंट, सीएमएस कार्यालय मसूदाबाद, इससे पहले सीएमएस की टीम कहां कहां गई, वहां के सीसीटीवी देखती हुई घूमी।
सीएमएस स्टाफ के कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ
घटना के खुलासे को लेकर पुलिस की टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में एक टीम को सिर्फ सीएमएस स्टाफ की कुंडली खंगालने में लगाया गया है। यह टीम स्टाफ से अलग-अलग पूछताछ व उनकी गतिविधियों, उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियों, उनकी लोकेशन, उनके मोबाइल की हिस्ट्री आदि पर काम कर रही है।
देहात के अपराधियों पर पुलिस का फोकस
सीसीटीवी में कैद कदकाठी और बदमाशों की जल्दबाजी को देखकर पुलिस का फोकस देहात के अपराधियों पर है। इसे लेकर एक टीम जिले के देहात के अपराधियों की कुंडली, उनकी वर्तमान लोकेशन, अपराधियों के सीएमएस स्टाफ से संपर्क आदि पर काम कर रही है।
किसने किया था फोन, सर्विलांस टीम भी जुटी
लुटेरे घटना से कुछ मिनट पहले वैन से कुछ दूरी पर खड़े थे। जैसे ही उनके पास एक फोन आया, तभी वह वैन के ठीक सामने आकर खड़े हो गए। इसी बीच कुछ ही पल में रजत एलआई से निकल आया। इसके मायने निकाले जा रहे हैँ कि किसी ने फोन किया था। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए सर्विलांस टीम जुटी हुई है।

से को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं, उसके आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed